LIVE BLOG

पश्चिम बंगाल के मालदा में पीड़ित महिलाओं से मिलीं NCW अध्यक्ष विजया किशोर राहतकर

India News: राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ में रहेंगे। इसके अलावा दिल्ली बीजेपी युवा मोर्चा कांग्रेस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। वक्फ अधिनियम की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली कुल 70 याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बीते दिन सुनवाई पूरी हो चुकी है। कोर्ट ने कानून पर फिलहाल कोई रोक लगाने से इंकार कर दिया। 5 मई को सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई होगी।

Follow : Google News Icon  
Murshidabad violence
Murshidabad violence | Image: Republic

लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे। वहीं दिल्ली बीजेपी युवा मोर्चा आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगा। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस कड़ी में महागठबंधन के घटक दलों की बीते दिन अहम बैठक हुई। वहीं, वक्फ अधिनियम की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली कुल 70 याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ ने इन याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट ने कानून पर फिलहाल कोई रोक लगाने से इंकार कर दिया। 5 मई को सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई होगी।


मुर्शिदाबाद हिंसा पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बंगाल सरकार को घेरा

मुर्शिदाबाद हिंसा पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "मुर्शिदाबाद में जो हो रहा है, ममता बनर्जी वोट और तुष्टिकरण के लिए यह कर रही हैं।"
 


कांग्रेस नेता उदित राज ने सीएम ममता पर लगाया आरोप

कांग्रेस नेता उदित राज ने सीएम ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा, “ममता बनर्जी कम नहीं हैं। वहां (पश्चिम बंगाल में) पर कांग्रेस और लेफ्ट के कार्यकर्ता डरे हुए हैं, उनको मारा जाता है, गुंडागर्दी की जाती है। बंगाल में तानाशाही तो है ही, लेकिन जब संविधान बचाने की बात आती है तो हमें उनके साथ रहना पड़ता है। बीजेपी संविधान, लोकतंत्र, आरक्षण खत्म कर रही हैं। जो हिंसा हुई है, उसके लिए तो (पश्चिम बंगाल) राज्य सरकार भी जिम्मेदार है।”


Advertisement

सीलमपुर हत्याकांड पर आप सांसद संजय सिंह भड़के

सीलमपुर में 17 वर्षीय लड़के की हत्या पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "...दिल्ली अपराधों का गढ़ बनती जा रही है...इस तरह की घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और राष्ट्रीय राजधानी में अपराध रोकने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए।"
 


भारत और पाकिस्तान के संबंध पर पूर्व RAW प्रमुख का बयान

भारत और पाकिस्तान के संबंधों पर पूर्व RAW प्रमुख अमरजीत सिंह दुलत ने कहा, "मेरी यह राय ​​है कि भारत और पाकिस्तान को बातचीत करनी चाहिए। जब ​​बातचीत होगी, तो चीजें सामने आएंगी...बातचीत करने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए..."


Advertisement

अखिलेश यादव पर बरसे रवि किशन

भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "सपा प्रमुख अखिलेश यादव हमेशा गोरखपुर निर्वाचन क्षेत्र को निशाना बनाते हैं, जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विधानसभा क्षेत्र है...पूरे उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक काम हो रहे हैं, चाहे वह वाराणसी हो, गोरखपुर हो, लखनऊ हो...2027 के चुनावों में समाजवादी पार्टी बड़े अंतर से हारेगी...गोरखपुर पर्यटन का बड़ा केंद्र बनकर उभरा है...गोरखपुर में काफी विकास हुआ है..."
 


तेजस्वी को लेकर क्या बोले सीएम नीतीश के बेटे निशांत?

बिहार विधानसभा चुनाव पर मुख्मयंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कहा, "मैं बिहार के लोगों से अपील करता हूं कि बिहार में चुनाव होने वाले हैं, तो वो लोग NDA की सरकार बनाएं और NDA को अच्छे बहुमत से लाएं, पिताजी(नीतीश कुमार) मुख्यमंत्री बनें और वो विकास के कार्य जारी रखें...मैं पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी कहना चाहता हूं कि पिताजी ने हर क्षेत्र में जो भी विकास के कार्य किए हैं, वो इसके बारे में जनता को बताएं...हमारी नीतियों और याजनाओं का प्रचार करें..."


सुकांता मजूमदार का ममता सरकार पर हमला

राज्य में हिंसा प्रभावित इलाकों में NCW के दौरे पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा, "TMC पूरी चीज को छिपाने की कोशिश कर रही है...वे दंगे क्यों होने दे रहे हैं? 26,000 लोगों ने अपनी नौकरियां खो दीं और इस मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए ममता बनर्जी ने दंगे करवाए। उन्होंने लोगों को यहां आने का मौका दिया..."
 


पश्चिम बंगाल के हिंसा प्रबावित क्षेत्र में इंटरनेट सेवा बहाल

पश्चिम बंगाल में जंगीपुर SP आनंद रॉय ने कहा, "अभी स्थिति बिल्कुल ठीक है...हमने अब तक 272 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है।"


राज्यपाल आनंद बोस ने मुर्शिदाबाद हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने मालदा जिले के एक आश्रय गृह में मुर्शिदाबाद हिंसा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। राज्यपाल आनंद बोस ने कहा, "मैंने शिविर में रह रहे परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। मैंने उनसे विस्तृत चर्चा की। मैंने उनकी शिकायतें सुनीं और उनकी भावनाओं को समझा। उन्होंने मुझे यह भी बताया कि वे क्या चाहते हैं। निश्चित रूप से सक्रिय कार्रवाई की जाएगी..."
 


बीजापुर में 22 नक्सली गिरफ्तार, सुकमा में 33 ने पुनर्वास किया

 छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, "बीजापुर में 22 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं...सुकमा में 33 नक्सलियों ने पुनर्वास किया है...नारायणपुर में एक बड़ा डंप भी मिला है, जिसमें लाखों रुपए और 11 लैपटॉप बरामद हुए हैं..."


राजनाथ सिंह ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा का किया अनावरण

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने छत्रपति संभाजी नगर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की।


सीलमपुर हत्या के मामले में 'लेडी डॉन' जिकरा हिरासत में ली गई

दिल्ली के सीलमपुर में 17 वर्षीय लड़के की हत्या के मामले में 'लेडी डॉन' जिकरा को हिरासत में लिया गया है। उसके अलावा तीन और लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिकरा का कज़िन भाई साहिल भी पुलिस के संपर्क में है। मामले की जांच जारी है: दिल्ली पुलिस


भारत को रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “हम भारत को रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। जब 2014 में हमारी सरकार आई थी, तब भारत से दुनिया के अन्य देशों में जो निर्यात होता था, वो करीब 600 करोड़ रुपए का होता था। आज हम इसे करीब 24,000 करोड़ रुपए तक ले गए हैं। अब हमारा लक्ष्य इसे 2029-30 तक 50,000 करोड़ रुपए तक ले जाना है।”


मुर्शिदाबाद हिंसा पीड़ितों से मिलीं NCW अध्यक्ष

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष विजया राहतकर ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मुर्शिदाबाद हिंसा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित महिलाओं और बच्चों से बातचीत की और भयावह घटना के बारे में सुना। गौरतलब है कि मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद देशभर में इसकी गूंज सुनाई दी। इस मुद्दे पर लगातार पश्चिम बंगाल सरकार पर सवाल उठे।


गुजरात में ई-कार खरीदने वाले सभी लोगों को 5% टैक्स की छूट मिलेगी

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा, "गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के मार्गदर्शन में गुजरात सरकार ने ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। खासकर तौर पर ई-कार खरीदने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज से गुजरात में ई-कार खरीदने वाले सभी लोगों को 5% टैक्स की छूट मिलेगी, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक निर्णय है। ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में गुजरात लगातार आगे बढ़ रहा है..."
 


ED को लेकर क्या बोले भूपेश बघेल?

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "ED ने जो कार्रवाई की है और उसके बाद जिस प्रकार पूरे देश ने जो प्रतिक्रिया दी है, इससे भाजपा बौखला गई है और सभी जिलों में कांग्रेस कार्यालय में जाकर वे प्रदर्शन कर रहे हैं। देश की जनता ये विश्वास नहीं करती कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी किसी संपत्ति को हड़पेंगे। ये वो परिवार है जिसने 2-2 प्राणों की आहुति देश के लिए दी। जिस परिवार ने देश के लिए अपनी सारी संपत्ति दान दे दी।"
 


नेशनल हेराल्ड मामले पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बयान

नेशनल हेराल्ड मामले पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "ED अपना काम कर रही है। कोई राजनीतिक प्रतिशोध नहीं है। हमारी सरकार ने दायित्व 2014 में संभाला लेकिन यह मामला 2012 में शुरू हुआ था, अखबार 2008 से बंद है। अगर आप जनता के पैसे का अपने निजी हित के लिए इस्तेमाल करना चाहेंगे तो आपको खामियाजा भुगतना पड़ेगा।"


सीएम मोहन यादव ने प्रोजेक्ट 'चीता' का निरीक्षण किया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव के साथ प्रोजेक्ट 'चीता' का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया, "केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने चीता प्रोजेक्ट की समीक्षा मध्य प्रदेश सरकार के साथ की है। गांधी सागर अभ्यारण को भी चीता प्रोजेक्ट के लिए मंजूरी दी गई है। 20 तारीख को चीता प्रोजेक्ट को गांधी सागर अभ्यारण में भी शुरू किया जाएगा।" 
 


भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने आप को घेरा

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "तत्कालीन सरकार की कार्यशैली केवल आरोप-प्रत्यारोप लगाने की थी लेकिन हम भाजपा के करमट कार्यकर्ता हैं...मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हम सब मिलकर केवल दिल्ली के विकास के लिए प्रयत्नशील हैं और काम कर रहे हैं..."
 


उत्तराखंड सरकार कैबिनेट में कीवी, ड्रेगन फ्रूट पर नीति लेकर आई

उत्तराखंड के मंत्री गणेश जोशी ने कहा, "हम विगत कैबिनेट में कीवी नीति, ड्रेगन फ्रूट पर नीति और अन्य नीति लेकर आए हैं, इसका लाभ निश्चित रूप से हमारे किसानों को मिलेगा..."


NCW चीफ ने मुर्शिदाबाद हिंसा से प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

मुर्शिदाबाद हिंसा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष विजया राहतकर ने कहा, "मैं कैंप में महिलाओं और बच्चों से मुलाकात की है। उनके साथ क्या बीती है, उसके बारे में उन्होंने मुझे बताया है। इन महिलाओं को बहुत तकलीफ हुई है। इनके घर भी चले गए हैं। इनके साथ यौन उत्पीड़न भी हुआ है।"


AIIMS गोरखपुर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "AIIMS गोरखपुर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है, यह प्रसन्नता का विषय है। यह पूर्वी उत्तर प्रदेश के केंद्र बिंदु में बसा हुआ है...मुझे विश्वास है कि हम प्रधानमंत्री मोदी की उन संकल्पनाओं को पूरा करने में योगदान दे पाएंगे, जो उन्होंने विकसित भारत की परिकल्पना के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को जोड़कर देखा है।"
 


सीलमपुर में गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

सीलमपुर में स्थानीय लोगों ने 17 वर्षीय कुणाल की हत्या के विरोध में अपना प्रदर्शन जारी रखते हुए इलाके में सड़क जाम कर दिया; पुलिस अधिकारी यहां मौजूद हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधी की पहचान करने और पकड़ने के लिए टीमें तैनात की गई हैं; जांच जारी है।
 


तेजस्वी यादव कॉर्डिनेटर नहीं ऑर्डिनेटर हैं: दिलीप जायसवाल

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "वे(तेजस्वी यादव) कॉर्डिनेटर नहीं ऑर्डिनेटर हैं। कांग्रेस ने बड़े अच्छे तरीके से उनके गले में पेंच फंसा दिया है। कांग्रेस बिहार में झोला टांगने वाली पार्टी रह गई है। तेजस्वी यादव कांग्रेस को उससे भी नीचे लाने का प्रयास कर रहे हैं।"


CM योगी ने AIIMS में 'पावरग्रिड विश्राम सदन' का शिलान्यास किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने AIIMS में 500 बेड के 'पावरग्रिड विश्राम सदन' का शिलान्यास किया।


NDA में सत्ता की नहीं बल्कि विकास की लड़ाई है: जीतन राम मांझी

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, "INDIA गठबंधन की बैठक हुई है और उसमें उन्हें (तेजस्वी यादव) समन्वयक बनाया गया है...इन लोगों में एकता नहीं है। सब लोग चाह रहे हैं कि वो मुख्यमंत्री का चेहरा हों...NDA में सत्ता की, कुर्सी की लड़ाई नहीं बल्कि विकास की लड़ाई है कि कैसे ज्यादा से ज्यादा विकास करें।"
 


मेक इन इंडिया की बड़ी सफलता है- इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “पिछले 10 सालों में मेक इन इंडिया में एक बड़ी सफलता है- इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग। पिछले 10 सालों में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग 5 गुना बढ़ी है और इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट 6 गुना बढ़े हैं, इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में करीब 25 लाख लोगों को रोजगार मिला है। खुशी की बात ये है कि इलेक्ट्रॉनिक्स की डिजाइन की क्षमताएं भारत में आने लगी हैं...ये प्रधानमंत्री मोदी के मेक इन इंडिया कार्यक्रम की एक बड़ी उपलब्धि है...हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट स्कीम को मंजूरी दी है...इससे युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे।”


हैदराबाद MLC चुनाव को लेकर क्या बोले जी किशन रेड्डी?

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा, "हैदराबाद में MLC का चुनाव होने वाला है। इस चुनाव के लिए भाजपा ने नामांकन डाला है और AIMIM ने नामांकन डाला है। लेकिन कांग्रेस और BRS ओवैसी की AIMIM को समर्थन कर रहे हैं। ये तीनों पार्टी मिलकर भाजपा के प्रत्याशी को हराने का प्रयास कर रही हैं। लेकिन भाजपा जीतेगा।"
 


मुंबई में पानी की समस्या एक बड़ी समस्या है: आदित्य ठाकरे

शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "मुंबई में पानी की समस्या एक बड़ी समस्या है। भाजपा ने इस मुद्दे को हल नहीं किया है, और मुख्यमंत्री ने भी इस मुद्दे को हल नहीं किया है। हमने इस बारे में विरोध किया, लेकिन पुलिस ने हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और हिरासत में ले लिया... कल की बैठक में, सरकार ने बांध बनाने के लिए पांच लाख पेड़ काटने का फैसला किया। वे जलवायु को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। हम विकास के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हमें जलवायु की रक्षा करनी है..."


दीपक म्हस्के के अध्यक्ष नियुक्त होने पर काम में तेजी आएगी- सीएम साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि दीपक म्हस्के को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। दवाई सप्लाई के काम की जिम्मेदारी CGMSC की है। दीपक म्हस्के के अध्यक्ष नियुक्त होने पर काम में तेजी आएगी। मुझे भरोसा है कि हम छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक कर पाएंगे। 
 


दीपक म्हस्के के पदभार ग्रहण के लिए कार्यक्रम आयोजित

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीपक म्हस्के के पदभार ग्रहण करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया, जिन्हें छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।


भिवानी में हार्डवेयर के गोदाम में लगी आग

हरियाणा के भिवानी में बेसमेंट में स्थित हार्डवेयर के गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। एसएचओ भिवानी थाना सत्यनारायण ने बताया कि सुबह 5.30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। तुरंत रेस्क्यू टीम यहां मौके पर पहुंची। लोगों का भी काफी सहयोग मिल रहा है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
 


दिल्ली NCR में अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना- IMD

IMD वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने कहा कि आज भी कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनी है। कल से एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में तापमान में गिरावट आ सकती है, अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। अगले तीन दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड इन सभी इलाकों में बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है इसके अलावा इसके आस-पास के मैदानी इलाकों में थंडर स्टॉर्म की एक्टिविटी भी हो सकती है। आने वाले दिनों में दिल्ली NCR में अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 
 


जगदीप धनखड़ का बयान सुन मुझे दुख और आश्चर्य हुआ- सिब्बल

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के बयान पर वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि जगदीप धनखड़ का बयान देखकर मुझे दुख और आश्चर्य हुआ। आज के समय में अगर पूरे देश में किसी संस्था पर भरोसा किया जाता है तो वह न्यायपालिका है। जब सरकार के कुछ लोगों को न्यायपालिका के फैसले पसंद नहीं आते तो वे उस पर अपनी सीमाएं लांघने का आरोप लगाने लगते हैं। क्या उन्हें पता है कि संविधान ने अनुच्छेद 142 के तहत सुप्रीम कोर्ट को पूर्ण न्याय देने का अधिकार दिया है? राष्ट्रपति केवल नाममात्र का मुखिया होता है। राष्ट्रपति कैबिनेट के अधिकार और सलाह पर काम करता है। राष्ट्रपति के पास अपना कोई निजी अधिकार नहीं होता। जगदीप धनखड़ को यह बात पता होनी चाहिए। 
 


छत्तीसगढ़: सुकमा में 9 महिला समेत 22 नक्सिलियों ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ के सुकमा में 9 महिला नक्सलियों समेत 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।  DIG (CRPF) आनंद सिंह राजपुरोहित ने कहा कि 9 महिला नक्सलियों समेत 22 नक्सलियों ने आज आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें से 2 नक्सलियों पर 8 लाख रुपये का इनाम है, जबकि 2 अन्य पर 5-5 लाख रुपये का इनाम है। जिस तरह से इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और कैंप बनाए जा रहे हैं, साथ ही सरकार की पुनर्वास नीतियों से प्रभावित होकर नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि आज आत्मसमर्पण करने वाले सभी लोग मुख्यधारा में शामिल होकर समाज के लिए बेहतर काम करेंगे।
 


हम अपराधियों को सजा दिलाएंगे- रवींद्र सिंह नेगी

पटपड़गंज विधायक रवींद्र सिंह नेगी ने कहा कि हम अपराधियों के सजा दिलाएंगे। यहां जिस प्रकार का कोराबार चल रहा है हम उसे जड़ से खत्म करेंगे। प्रशासन अपना काम कर रही है। हम परिवार के साथ खड़े हैं। प्रशासन और सरकार से पूरी मदद मिलेगी।


सीलमपुर में युवक की चाकू से हत्या पर क्या बोली पुलिस?

कल शाम सीलमपुर के जे-ब्लॉक में एक 17-18 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या कर दी गई थी। आरोपियों की पहचान हो गई है। जल्द गिरफ़्तारी कर ली जाएगी। जांच जारी है। 2 लोगों के नाम सामने आए हैं जिनकी गिरफ़्तारी जल्द की जाएगी। अगर किसी अन्य व्यक्ति का नाम सामने आता है, उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।  दिल्ली पूर्वी रेंज संयुक्त पुलिस आयुक्त पुष्पेंद्र कुमार ने जानकारी दी है।  
 


यमुना नदी पर सफेद झाग की परत दिखी

दिल्ली: कालिंदी कुंज में यमुना नदी पर सफेद झाग की परत बन रही है।


बरहन में लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या- एसीपी

थाना बरहन क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में एक व्यक्ति द्वारा अपनी बेटी की हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस जब मौके पर पहुंच तब तक अंतिम संस्कार कर दिया गया था। लड़की के पिता से पूछताछ करने पर तथ्य सामने आया कि लड़की द्वारा रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई थी जिसके बाद पिता में अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की जांच की जा रही है। एत्मादपुर आगरा के एसीपी पीयूष कांत राय ने इसकी जानकारी दी है। 
 


मुर्शिदाबाद में शांति बहाल होनी चाहिए- मनोज झा

RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि मुर्शिदाबाद में शांति बहाल होनी चाहिए। देश में गांधीवादी तरीके से विरोध की परंपरा हो। अंबेडकर जी ने कानूनी याचिकाओं का रास्ता दिखाया। दोनों तरीके से विरोध करना चाहिए। हिंसा में किसी की भी मृत्यु हो, मरता तो देश का नागरिक है। भारत के नागरिक की जान की कीमत पर कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है।
 


जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा- सीएम रेखा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मेरी खुद पुलिस कमिश्नर से बात हुई है। जिन लोगों के नाम सामने आए हैं उनकी खोज पुलिस कर रही है। हमें उम्मीद है कि उन्हें जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। परिवार के साथ न्याय होगा। किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस अपना काम कर रही है।


NDA की नाव डूबने वाली है- मृत्युंजय तिवारी

राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि भाजपा अपनी पार्टी और अपना गठबंधन बचाए। NDA की नाव डूबने वाली है। उनके कई सहयोगी NDA की नाव डूबता देख महागठबंधन में आने वाले हैं। तेजस्वी यादव को जनता ने मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार कर लिया है।


मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया राजौरी गार्डन का दौरा

दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने राजौरी गार्डन इलाके का दौरा किया।

उन्होंने कहा  कि जगह-जगह गैरकानूनी ढाबे खोल दिए गए हैं। मैंने प्रशासन को आदेश दिया है कि अगले 24 घंटे के अंदर सभी ढाबे बंद होने चाहिए। रिहायशी इलाकों में मीट की दुकानें बनाकर लोगों को घर बेचने के लिए मज़बूर किया जा रहा है। ये मीट की दुकानें बंद होंगी। गैरकानूनी पार्किंग बंद करनी पड़ेगी। कानून सभी को मानना पड़ेगा।
 


सीलमपुर में हिंदू युवक की हत्या मामले मे आरोपी की हुई पहचान- पुलिस

उत्तर पूर्वी जिले के एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने कहा कि जांच जारी है। हम छापेमारी कर रहे हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। पहचान(आरोपी की) हो गई है।


सीलमपुर में हिंदू युवक की हत्या के बाद प्रदर्शन

दिल्ली के सीलमपुर में स्थानीय लोगों ने कल रात एक 17 वर्षीय लड़के की हत्या के बाद न्याय की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने मृतक की पहचान कुणाल के रूप में की है।

पुलिस का कहना है कि अपराधी की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए टीमें तैनात की गई हैं; जांच जारी है।


रॉबर्ट वाड्रा से ED की पूछताछ पर क्या बोले राज्यवर्धन राठौड़?

राजस्थान सरकार में मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने गुरुग्राम जमीन मामले में ED द्वारा कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ किए जाने पर कहा कि यह लोकतांत्रिक देश एक नए भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भारत में एक समय ऐसा भी था, जब एक सत्ताधारी दल VIP संस्कृति से बढ़कर VVIP संस्कृति तक चला गया था। इसमें नाम रॉबर्ट वाड्रा का आता है। क्या इसमें तहकीकात नहीं होनी चाहिए? जब ये(कांग्रेस पार्टी) सत्ता में थे, तो यह परिवार मानता था कि वह भगवान से भी ऊपर है। इनसे कोई प्रश्न नहीं कर सकता था लेकिन आज नया भारत है। 
 


दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक लुटेरे को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एक अपराधी के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद नजफगढ़ इलाके से अक्षय उर्फ ​​गोलू नामक एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है, उसके पैर में चोट आई है; उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।


CM रेखा गुप्ता ने मिंटो ब्रिज के पास किया निरीक्षण

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री परवेश वर्मा ने मिंटो ब्रिज के पास जलभराव वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया।


नौशहरा पन्नुआं के गुरप्रीत पर गोलियां चलाने वाले में से एक गिरफ्तार

SSP तरनतारन अभिमन्यु राणा ने बताया कि 28 मार्च 2025 को 2 अज्ञात लोगों ने नौशहरा पन्नुआं के गुरप्रीत पर गोलियां चलाईं, कल पंजाब पुलिस और AGTF ने संयुक्त अभियान में उनके एक साथी को गिरफ्तार किया और उससे हमें शूटरों के ठिकाने के बारे में पता चला। जब पुलिस ने उनका सामना किया, तो उन्होंने पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं और जवाबी कार्रवाई में वे घायल हो गए, उन्हें 4 गोलियां लगीं। महक (घायलों में से एक) सत्ता नौशहरा गिरोह से संबंधित है। जनवरी में हमने जो हैंड ग्रेनेड बरामद किया था, महक उस मामले में भी वांछित थी। 2 अत्याधुनिक हथियार (पाकिस्तान में बनी पिस्तौल) बरामद किए गए हैं।
 


राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष मालदा रवाना

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का जायजा लेने के लिए मालदा रवाना हुईं।


राजौरी में निर्माणाधीन स्टील पुल का एक हिस्सा ढहा

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तूफान के कारण नौशेरा में निर्माणाधीन स्टील पुल का एक हिस्सा ढह गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
 


कांग्रेस चाहती है कि इस देश में लूटपाट हो- अनिल विज

नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ ED की चार्जशीट को लेकर कांग्रेस के विरोध पर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि इस देश में लूटपाट हो और कोई एजेंसी उन पर कार्रवाई भी न करे। नेशनल हेराल्ड का मामला सभी के सामने है और इसलिए ED उसकी जांच कर रही है। आज तक किसी चोर ने यह नहीं माना कि उसने चोरी की है।


नासिक और शिरडी में ट्रक से टकराई बस, 3 की हालत गंभीर

आंध्र प्रदेश से महाराष्ट्र के नासिक और शिरडी में 'देव दर्शन' के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस बुलढाणा में खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें 35 लोग घायल हो गए। घायलों में से 3 की हालत गंभीर है।


महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे राजनाथ सिंह

आज राजनाथ सिंह महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। 


BJP युवा मोर्चा करेगा विरोध प्रदर्शन

दिल्ली बीजेपी युवा मोर्चा आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगा। बताया जा रहा है कि सुबह 10 बजे से बीजेपी युवा मोर्चा प्रदर्शन करेगा। 
 


लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज यानि 18 अप्रैल से लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। 

Published By :
Priyanka Yadav

पब्लिश्ड