अपडेटेड 28 September 2023 at 23:42 IST

Pitru Paksha: पितरों को करना है प्रसन्न? तो इन फूलों से करें तर्पण, मिलेगा आशीर्वाद

हिंदू धर्म में पितृ पक्ष की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इन दिनों में पितरों को खुश करने के लिए उनका तर्पण किया जाता है। आइए जानते हैं तर्पण के लिए किन फूलों का इस्तेमाल करना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Pitru Paksha Me Kin Phoolo Se Kare Tarpan


image- shutterstock
Pitru Paksha Me Kin Phoolo Se Kare Tarpan image- shutterstock | Image: self

Pitru Paksha Me Kin Phoolo Se Kare Tarpan: 29 सितंबर 2023 से पितृ पक्ष की शुरुआत हो रही है। इन दिनों में वंश अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूरे विधि-विधान से उनका तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म करते हैं। 16 दिनों तक चलने वाले पितृ पक्ष में पूर्वजों को जल देना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं जल देने के साथ फूल भी अर्पित किए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पितरों के लिए कुछ विषेश फूल ही हैं जिन्हें शुभ माना जाता है। तो चलिए जानते हैं पितृपक्ष के दौरान पितरों को कौन सा फूल चढ़ाना चाहिए। जिससे शुभ फलों की प्राप्ति हो सके।  

स्टोरी में आगे ये पढ़ें....

  • पितृ पक्ष में किन फूलों से करें पितरों का तर्पण?
  • श्राद्ध पूजा में भूलकर भी नहीं चढ़ाना चाहिए ये फूल

पितृ पक्ष में किन फूलों से करें पितरों का तर्पण?

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक श्राद्ध पूजा बाकी पूजा से बिल्कुल अलग होती है। इसलिए इसमें विधि से लेकर फूलों तक का विशेष ध्यान रखना होता है। श्राद्ध की पूजा में कमल, जूही, चंपा, मालती और सफेद फूलों का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा तुलसी और भृंगराज भी श्राद्ध पूजा में उपयोग किए जाते हैं। 

गुलाब के फूल
पितरों के तर्पण के लिए आप गुलाब के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। श्राद्ध में गुलाब के फूलों को चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। इस फूल को अर्पित करने से घर की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है और व्यक्ति के जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

Advertisement

गेंदा का फूल
पितृ पक्ष में तर्पण करते समय गेंदे का फूल चढ़ाना चाहिए इससे सभी पितृ बेहद प्रसन्न होते हैं। वहीं इसके अलावा इससे सकारात्मकता के साथ धन-धान्य में वृद्धि हो सकती है और व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी हो सकती है।

श्राद्ध पूजा में भूलकर भी नहीं चढ़ाना चाहिए ये फूल

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक श्राद्ध पूजा में भूलकर भी कुछ फूलों को शामिल नहीं करना चाहिए। इसमें केवड़ा, कदंब, बेलपत्र, काले और लाल लंग के फूल और अधिक सुगंधित फूलों को अर्पित करना वर्जित होता है। शास्त्रों के अनुसार इसे चढ़ाने से पितृ नाराज हो सकते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें... Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष में क्यों कराया जाता है कौवों को भोजन, क्या है इसका महत्व और पौराणिक कथा?

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें... Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष की 16 तिथियों में कब करें किसका श्राद्ध? जानें पूरी डिटेल 

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 28 September 2023 at 23:41 IST