DUSU Elections 2025: DUSU चुनाव के लिए वोटिंग आज, ABVP-NSUI के बीच कांटे की टक्कर; जानें कब आएंगे नतीजे

देश के सबसे बड़े छात्र चुनावों में से एक माने जाने वाले इस DUSU चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
DUSU elections 2025
DUSU elections 2025 | Image: ANI/X

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2025-26 के लिए आज,18 सितंबर  को वोटिंग होगी। चार प्रमुख पदों- अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए 21 उम्मीदवार मैदान में हैं। करीब  2.75 लाख से अधिक छात्र आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ABVP-NSUI, लेफ्ट और AAP में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।


देश के सबसे बड़े छात्र चुनावों में से एक माने जाने वाले इस DUSU चुनाव हमेशा से चर्चा रहता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के बीच इस बार भी मुख्य मुकाबला है, जबकि एसएफआई-आइसा गठबंधन और आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई एएसएपी भी जोर-शोर से मैदान में हैं। माना जा रहा है कि यदि एसएफआई-आइसा गठबंधन वोटों का बड़ा हिस्सा खींचने में कामयाब रहा, तो यह पारंपरिक संगठनों के समीकरण बिगाड़ सकता है।

 दो पालियों में वोटिंग

आधिकारिक सूचना के मुताबिक, आज मतदान दो पालियों में होगा। दिन की कक्षाओं के लिए सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम की कक्षाओं के लिए दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बते तक मतदान होगा।विश्वविद्यालय प्रशासन ने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। विश्वविद्यालय परिसर में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं। छात्रों को आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

कौन-कौन उम्मीदवार मैदान में

चार पदों के लिए 21 उम्मीदवार मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस बार दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 9 प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। उम्मीदवारों में अंजलि, अनुज कुमार, आर्यन मान, दिव्यांशु सिंह यादव, जोसलीन नंदिता चौधरी, राहुल कुमार, उमांशी, योगेश मीना और अभिषेक कुमार के नाम शामिल हैं।

Advertisement

19 सितंबर को आएंगे नतीजे

बता दें कि छात्र चुनाव के लिए 52 कॉलेज व केंद्रों में EVM के लिए 195 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। बैलेट पेपर के लिए 780 बूथ बनाए गए हैं। सेंट्रल पैनल के लिए 700 ईवीएम का इस्तेमाल होगा। यूनिवर्सिटी की तरफ से कॉलेज में दिव्यांग छात्रों के लिए अलग से पोलिंग बूथ बनाए गए हैं ताकि उन्हें कोई परेशानी ना हो। सुरक्षा के मद्देनजर  परिसर में 600 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इनमें से 160 पुलिसकर्मी बॉडी वॉर्न कैमरों का इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा, सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन की मदद से भी मतदान नजर रखी जाएगी। मतगणना शुक्रवार, 19 सितंबर को होगी।

यह भी पढ़ें:  चमोली में बादल फटने से भारी तबाही, मकानों में घुसा मलबा; कई लोग लापता

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड