अपडेटेड 4 December 2025 at 19:59 IST
Vladimir Putin India Visit: पुतिन के भारत दौरे पर दुनिया की नजर, दिल्ली में लैंडिंग से पहले विमान को इतने लोगों ने किया LIVE ट्रैक
Most Tracked Flight: दिल्ली लैंडिंग से पहले पुतिन के विमान को दुनिया में सबसे ज्यादा लाइव ट्रैक किया गया, पुतिन के भारत दौरे पर दुनिया की नजर टिकी है।
- भारत
- 2 min read

Most Tracked Flight: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का विमान अभी इस वक्त दुनिया के सबसे ज्यादा ट्रैक किया जाने वाला विमान बन गया है। पुतिन के सरकारी विमान को (4 नवंबर, गुरुवार) को FlightRadar24 पर सबसे ज्यादा ट्रैक किया गया है। FlightRadar24 ने दावा किया कि एक समय पर 49,000 से ज्यादा यूजर्स इस फ्लाइट को देख रहे थे।
पुतिन की दिल्ली में लैंडिंग
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का विमान शाम करीब 7 बजे एयरपोर्ट पर उतारा गया। मॉस्को‑डेल्ही मार्ग पर 2 रूसी सरकारी विमान दिखे, जिनमें से एक ने ट्रांसपोंडर को बार‑बार ऑन‑ऑफ किया, जिससे राष्ट्रपति विमान की पहचान गुप्त रखी गई। ट्रांसपोंडर वह डिवाइस है जो विमान की स्थिति को एयर ट्रैफिक कंट्रोल तक भेजता है। अधिकारियों ने बताया कि यह सामान्य सुरक्षा उपाय है, जिससे संभावित खतरे को रोकने में मदद मिलती है।
पुतिन और मोदी एक ही कार में बैठकर निकले
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें खुद रिसीव किया, दोनों बड़े नेताओं ने पहले एक दूसरे से हाथ मिलाया और फिर गले भी मिले। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन एक ही कार में बैठकर एयरपोर्ट से निकलें। एयरपोर्ट से निकलने के बाद कुछ ही मिनट के अंदर दोनों नेता दिल्ली में लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पहुंचे।
पुतन के विमान पर क्या लिखा?
राष्ट्रपति पुतिन के एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उनके प्लेन पर लिखे शब्द पर भी लोगों का ध्यान गया, क्योंकि पुतिन के प्लेन पर россия लिखा है। दरअसल, पुतिन के विमान का नाम इल्यूशिन-96 (IL96) है, जिसपर रूसी भाषा में россия लिखा होता है, इसका मतलब 'रूस' है। यह सिरिलिक (Cyrillic) लिपि में लिखा है।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 4 December 2025 at 19:42 IST