अपडेटेड 5 December 2025 at 08:04 IST

Putin India Visit Day 2: राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर, PM मोदी संग बैठक, कई डील... पुतिन के भारत दौरे के दूसरे दिन का पूरा शेड्यूल

Vladimir Putin India Visit Day 2: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा का दूसरा दिन बेहद ही खास रहने वाला है। पीएम मोदी के साथ उनकी एक अहम मीटिंग होगी, जिसमें दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर साइन किए जाएंगे। जानिए दूसरे दिन का पूरा शेड्यूल...

Follow : Google News Icon  
Putin India Visit Day 2
Putin India Visit Day 2 | Image: X

Vladimir Putin India Visit: 4 साल बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे का आज, 5 दिसंबर आज दूसरा और बेहद ही अहम दिन है। पीएम मोदी के साथ उनकी अहम बैठक होगी, जिसमें दोनों देशों के बीच कई बड़ी डील हो सकती है। रूसी राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर दुनियाभर की नजर इस वक्त नई दिल्ली पर टिकी है। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार पुतिन भारत आए हैं।

हैदराबाद हाउस में 23वें भारत-रूस सम्मेलन का आयोजन होना है, जिसमें PM मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन शामिल होंगे। उनकी यात्रा के दौरान व्यापार, रोजगार, खाद्य सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य, अंतरिक्ष और संस्कृति से जुड़े कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे। जानिए रूसी राष्ट्रपति की यात्रा के भारत दौरे के दूसरे दिन क्या-क्या खास होगा?

पुतिन के भारत दौरे के दूसरे दिन का पूरा शेड्यूल...

आज राष्ट्रपति पुतिन सुबह 9 बजे राष्ट्रपति भवन पहुंच जाएंगे, यहां उनका गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मान किया जाएगा। तीनों सेना उन्हें सलामी देगी। पुतिन इसके बाद सीधा राजघाट जाएंगे, जहां वो महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे।

इसके बाद सुबह करीब 11 बजे हैदराबाद हाउस में 23वीं भारत-रूस शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा। पीएम मोदी और पुतिन की इस बैठक में रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और रणनीतिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। दोनों नेताओं की ओर से एक संयुक्त बयान भी जारी किया जाएगा।

Advertisement

पीएम मोदी और पुतिन बिजनेस लीडर्स से मिलने भारत मंडपम जाएंगे। करीब 4 बजे दोनों नेता भारत-रूस बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे। पुतिन के सम्मान में 5 दिसंबर की शाम 7 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रात्रिभोज का आयोजन करेंगी। रॉयल डिनर के बाद वो रूस के लिए रवाना हो जाएंगे।

कैसा रहा भारत में पुतिन का पहला दिन?

पुतिन का विमान गुरुवार, 4 दिसंबर शाम लगभग 7 बजे पालम एयरपोर्ट पर लैंड किया। प्रोटोकॉल तोड़ते हुए अपने खास दोस्त का स्वागत करने खुद पीएम मोदी एयपोर्ट पहुंचे। यहां रूसी राष्ट्रपति के विमान से उतरते ही उन्होंने हाथ मिलाया और गले लगकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता एक ही कार में बैठकर पीएम मोदी आवास पहुंचे। पीएम मोदी ने पुतिन के लिए विशेष रात्रि का आयोजन किया। इसी दौरान प्रधानमंत्री ने उन्हें रूसी भाषा में लिखी गीता भेंट की।

Advertisement

इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 साल पहले दिल्ली आए थे। दिसंबर 2021 में उन्होंने भारत का दौरा किया था। उनकी भारत यात्रा की चर्चाएं दुनियाभर में हो रही हैं। 2022 में रूस और यूक्रेन युद्ध की शुरुआत हुई, जिसके बाद ये पुतिन का पहला भारत दौरा है।

यह भी पढ़ें: विमान से उतरते ही पुतिन और PM मोदी गले मिले, हाथ मिलाया... भारत में रूसी राष्ट्रपति का रेड कार्पेट पर नृत्य के साथ ग्रैंड वेलकम
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 5 December 2025 at 08:04 IST