अपडेटेड 28 August 2021 at 16:21 IST
Viral Video: फिटनेस के दिवाने दूल्हा-दुल्हन ने शादी के जोड़े में लगाया Push-Ups, वीडियो देखकर हैरान हुए लोग
भारी ज्वेलरी और लहंगे में तैयार होने के बाद जहां लड़कियां चलने में भी असहजता महसूस करती हैं, वहां यह बिंदास दुल्हनियां अपने पार्टनर के साथ कुछ अलग ही मस्ती करती हुई नजर आ रही है।
- भारत
- 2 min read

Marriage Viral Video: सोशल मीडिया के इस दौर में लोगों में मशहूर होने का ट्रेंड चल गया है। लोग कुछ भी करते हैं वह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। शादी में दुल्हन (Bride Pushups) भी आजकल अपनी झुमकों और ठुमकों से वायरल हो जाती हैं। वहीं दुल्हे (Bride Groom Pushups) राजा भी अपनी दुल्हनियां के लिए गाना गाते हैं और सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। अबतक आपने शादी में दूल्हा दुल्हन को अलग-अलग अंदाज में नाचते-गाते देखा होगा, लेकिन आजकल इंटरनेट पर एक ऐसी शादी वायरल हो रही है जहां दूल्हा और दुल्हन ना तो डांस कर रहे हैं और ना ही गाना गा रहे बल्कि शादी के जोड़े में पुशअप्स करते नजर आ रहे हैं।
भारी ज्वेलरी और लहंगे में तैयार होने के बाद जहां लड़किया चलने में भी असहजता महसूस करती हैं वहां यह बिंदास दुल्हनियां अपने पार्टनर के साथ कुछ अलग ही मस्ती करती हुई नजर आ रही है। वीडियो की खास बात यह है इसके बैकग्राउंड में बसपन का प्यार (Baspan Ka Pyaar) गाना चल रहा है। अगर आपको याद हो तो यह वहीं गाना है जिसे एक छोटे से बच्चे ने गाकर पूरे इंटरनेट पर धूम मचा दिया था। जिसे कल तक कोई नहीं जानता था आज वह इस गाने की वजह से बड़े- बड़े कलाकारों की पसंद बन चुका है। यह भी एक कारण है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो देखने के बाद कई लोग कमेंट में अपनी-अपनी बात लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भला अपनी शादी मनें ऐसा कौन करता है तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा यह नजारा काफी दिलचस्प नजर आ रहा है। यह वीडियो अक्षिता अरोड़ा नाम की इंस्टाग्राम (Instagram) यूजर ने अपने प्रोफाइल पर शेयर किया है। वीडियो को देखने के बाद लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इसे देखकर आनंद ले रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों को इस जोड़े का अपनी शादी पर ऐसा करना सही नहीं लग रहा है।
Advertisement
Published By : Digital Desk
पब्लिश्ड 28 August 2021 at 15:36 IST