कटक में दो गुटों में हिंसक झड़प, आगजनी और पथराव के बाद इंटरनेट सेवा बंद; 24 घंटे के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर भी लगी रोक

Odisha Cuttack Violence: मौजूदा तनाव को देखते हुए, कटक में सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बताया गया कि इंटरनेट सेवा को बंद करने का यह आदेश कल शाम 7 बजे तक लागू रहेगा। इसके तहत शहर में व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम 24 घंटे के लिए बंद रहेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Cuttack Violence
प्रदर्शन और हंगामा के बीच सुरक्षाकर्मी | Image: Republic

Odisha Cuttack Violence: ओडिशा के कटक में हिंसा की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, आज भी कटक शहर में शांति भंग करने की कोशिश की गई। वहीं, प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। 

दरअसल, 4 अक्टूबर की देर रात मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हुई थी। विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने दरगाह बाजार में विसर्जन जुलूस के दौरान हुई इस झड़प के विरोध में यह बंद बुलाया है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) द्वारा कल कटक बंद के आह्वान से पहले आज एक जुलूस निकाला जा रहा था। तभी कुछ लोगों ने कटक शहर में शांति भंग करने की कोशिश की। वहीं, प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। 

जुलूस पर पत्थर और बोतलें फेंकी गईं

बता दें कि 4 अक्टूबर की देर रात मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हुई थी। इस दौरान उपद्रवियों द्वारा आगजनी और पथराव भी किया गया था। अब हिंसा की घटना को देखते हुए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा पर बैन लगा दिया गया है। वहीं, कई लोगों की गिरफ्तारी की भी बात सामने आई है। 

घटना 4 अक्टूबर देर रात की है। इस दौरान रात में जुसानी टाइम पर मूर्ति विसर्जन को लेकर जुलूस निकल रहा था। बताया गया कि तभी दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इसकी शुरुआत बहस के साथ हुई थी। झड़प होते ही पत्थरबाजी की भी घटना हुई। जुलूस पर पत्थर और बोतलें फेंकी गईं।
 

Advertisement

पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार 

मौके पर मौजूद पुलिस ने इस झड़प को शांत करने की कोशिश की। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस दौरान एक पुलिस अधिकारी को चोट भी लगी और कई अन्य के घायल होने की भी सूचना है। कटक के एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, स्थिति कंट्रोल में है और भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। 

वहीं, आज भी कटक शहर में शांति भंग करने की कोशिश की गई। वहीं, प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया।  

Advertisement

कटक शहर में इंटरनेट पर प्रतिबंध

मौजूदा तनाव को देखते हुए, कटक में सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बताया गया कि इंटरनेट सेवा को बंद करने का यह आदेश कल शाम 7 बजे तक लागू रहेगा। इसके तहत शहर में व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम 24 घंटे के लिए बंद रहेंगे।

उपद्रवियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई -  मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री मोहन माझी ने कटक में शांति की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का वादा किया है। सीएम ने कहा कि कटक एक हजार साल के गौरवशाली इतिहास वाला शहर है। हमेशा से अपने भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए जाना जाता रहा है। हालांकि, हाल के दिनों में, कुछ उपद्रवियों की हरकतों से शहर की शांति भंग हुई है, जिससे निवासियों का दैनिक जीवन प्रभावित हुआ है।

उन्होंने कटक में हुई हिंसा और झड़प पर गहरा दुख व्यक्त किया है और सभी नागरिकों से शांति और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। वहीं, सीएम ने आश्वासन दिया कि सरकार स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है और शांति-व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

कटक के लोगों में अपनी आस्था दोहराते हुए, मुख्यमंत्री ने सभी से शहर की एकता की रक्षा करने, इसकी विरासत को संरक्षित करने और इसके चिरस्थायी गौरव को बनाए रखने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया।

ये भी पढ़ें - 'मैं राहुल की इज्जत करता हूं, क्योंकि...', पहले कांग्रेस नेता की अहमियत बताई, फिर इंदिरा गांधी का नाम लेकर किरेन रिजिजू ने दिखा दिया आईना
 

Published By:
 Amit Dubey
पब्लिश्ड