सांप्रदायिक नहीं थी संभल में हुई हिंसा: राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने पिछले वर्ष 24 नवंबर को संभल स्थित जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा से प्रभावित इलाकों का दौरा किया और कहा कि यह घटना सांप्रदायिक नहीं थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sambhal Violence Update News
संभल हिंसा | Image: PTI

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने पिछले वर्ष 24 नवंबर को संभल स्थित जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा से प्रभावित इलाकों का दौरा किया और कहा कि यह घटना सांप्रदायिक नहीं थी।

लालपुरा ने जामा मस्जिद और कुछ अन्य स्थानों का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने दौरा करते समय बड़ी संख्या में लोगों से भी बात की।

उन्होंने कहा, “आयोग का काम होता है कि जहां भी कोई सांप्रदायिक घटना हुई है मौके पर जाकर पड़ताल करें तारि भविष्य ये घटनाएं न हों। इसके बारे में सरकार को सतर्क किया जाए या उसे सिफारिश भेजी जाए।”

लालपुरा ने हालांकि यह भी कहा, “यह (संभल में पिछले ‍वर्ष 24 नवंबर को सर्वे के दौरान हुई हिंसा) सांप्रदायिक घटना तो नहीं थी क्योंकि इसमें प्रशासन अदालत के आदेश पर सर्वे कर रहा था। उसके बाद घटना हुई। इसके बारे में मैंने बहुत से लोगों से सुना है लेकिन अंतिम निर्णय पर पहुंचने से पहले बहुत सारी और बातें भी देखनी होती हैं, लोगों से मिलना होता है।”

Advertisement

उन्होंने एक सवाल पर कहा, “जामा मस्जिद को मैंने देखा है। मैं बस यही देखना चाहता था कि कहां क्या-क्या हुआ है। किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले ये सब चीजें देखनी होती हैं। सभी को सुनना भी होता है। मैंने बहुत लोगों को सुना भी है। उसके बाद आयोग अपनी रिपोर्ट सरकार को भेजेगा।”

लालपुरा ने कहा, “भावना तो यही है कि देश में अमन-आमान बना रहे और आपसी भाईचारा मजबूत रहे।”

Advertisement

पिछले वर्ष 24 नवंबर को संभल के कोट गर्वी मोहल्ले में शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा भड़क उठी थी।

इस दौरान गोली चलने से चार लोगों को मौत हो गयी थी तथा बड़ी संख्या में अन्य लोग जख्मी हुए थे।

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड