अपडेटेड 11 December 2024 at 14:29 IST

BREAKING: महाराष्ट्र के परभणी में अंबेडकर की मूर्ति का अपमान! लोगों का पथराव,आंसू गैस के गोले छोड़े

महाराष्ट्र के परभणी में बवाल हुआ है। लोगों ने पत्थरबाजी की है और सड़कों पर आगजनी भी की गई है। इस घटना के बाद पुलिस ने फिलहाल मोर्चा संभाल लिया है।

Follow : Google News Icon  
Violence erupted in Parbhani
Violence erupted in Parbhani | Image: r bharat

Maharashtra News: महाराष्ट्र के परभणी में बवाल खड़ा हो गया है। लोगों ने पत्थरबाजी की है और सड़कों पर आगजनी भी की गई है। इस घटना के बाद पुलिस ने फिलहाल मोर्चा संभाल लिया है और उपद्रव करने वाले लोगों को खदेड़ दिया है। विवाद बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति के बगल में बनाए गए संविधान की डीटेल्स वाले स्टैच्यू को तोड़ने पर हुआ है। फिलहाल पुलिस स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, परभणी में अंबेडकर के अनुयायियों ने वाहनों, दुकानों में तोड़फोड़ की है। कई इलाकों में आगजनी की गई है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के सामने रखी संविधान की प्रतिकृति को फाड़ दिया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा है। पुलिस ने आगजनी और पथराव कर रहे लोगों पर आंसू गैस के गोले छोड़े हैं।

परभणी की घटना पर प्रकाश अंबेडकर भड़के

परभणी की घटना पर प्रकाश अंबेडकर का भी गुस्सा फूटा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर अगले 24 घंटों के भीतर सभी उपद्रवियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो परिणाम भुगतने होंगे। वंचित बहुजन अघाड़ी पार्टी के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर ने लिखा- 'परभणी में जातिवादी मराठा उपद्रवियों की तरफ से बाबासाहेब की प्रतिमा पर भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ाना, कम से कम कहने के लिए तो बहुत ही शर्मनाक है। ये पहली बार नहीं है जब बाबासाहेब की प्रतिमा या दलित पहचान के प्रतीक पर इस तरह की तोड़फोड़ की गई हो। वीबीए परभणी जिले के कार्यकर्ता सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे और उनके विरोध प्रदर्शन के कारण पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और उपद्रवियों में से एक को गिरफ्तार किया।' अंबेडकर ने लोगों से कानून और व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें: पहले ममता ने ठोका दावा अब उद्धव को इंडी का नेतृत्व देने की उठी मांग
 

Advertisement

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 11 December 2024 at 14:19 IST