BIG BREAKING: विनेश फोगाट का बड़ा ऐलान, रेलवे की नौकरी से दिया इस्तीफा, आज ही देंगी दूसरी खुशखबरी?

Vinesh Phogat Resigns From Railway: कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की अटकलों के बीच विनेश फोगाट ने शुक्रवार को भारतीय रेलवे की सेवाओं से इस्तीफा दे दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
vinesh phogat resigns from railway
vinesh phogat resigns from railway | Image: ap

Vinesh Phogat Resigns from Indian Railways: कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की अटकलों के बीच विनेश फोगाट ने शुक्रवार को भारतीय रेलवे की सेवाओं से इस्तीफा दे दिया है। पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट ने 50 किलोग्राम महिला कुश्ती स्पर्धा के फाइनल तक का सफर तय किया था। गोल्ड मेडल मैच से पहले उन्हें अधिक वजन होने के चलते अयोग्य घोषित कर दिया गया था और उनका ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। 

इसके कुछ दिनों बाद ही विनेश ने कुश्ती से संन्यास लेने का फैसला किया। पेरिस से भारत लौटने के बाद विनेश फोगाट राजनीति गतिविधियों में व्यस्त दिखीं और तभी से ये अटकलें तेज हो गई कि वो आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। अब पूर्व स्टार महिला पहलवान ने रेलवे के पद से इस्तीफा देकर लगभग इस बात की मुहर लगा दी है कि वो कुश्ती के अखाड़े के बाद चुनावी अखाड़े में कदम रखने वाली हैं। 

विनेश फोगाट ने रेलवे के पद से दिया इस्तीफा 

विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर ये जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘’भारतीय रेलवे की सेवा मेरे जीवन का एक यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है। जीवन के इस मोड़ पर मैंने स्वयं को रेलवे सेवा से पृथक करने का निर्णय लेते हुए अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को सौप दिया है। राष्ट्र की सेवा में रेलवे द्वारा मुझे दिये गये इस अवसर के लिए मैं भारतीय रेलवे परिवार की सदैव आभारी रहूंगी।

इस्तीफे के बाद अब करेंगे बड़ा ऐलान?

Advertisement

बता दें कि रिपोर्ट के मुताबिक विनेश फोगाट के साथ-साथ टोक्यो ओलंपिक 2020 में रजत पदक जीतने वाले पहलवान बजरंग पूनिया भी हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, ''बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट दोनों शुक्रवार को ही पार्टी में शामिल होंगे। उनमें से कोई एक चुनाव लड़ेगा या दोनों चुनाव लड़ेंगे, यह जल्द ही स्पष्ट हो जाएगा।''

बता दें कि पूनिया और फोगाट 2023 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के तत्कालीन प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: बिना टेस्ट डेब्यू के इतने बड़े खिलाड़ी बने ऋतुराज गायकवाड़, बीच मैदान में घुसकर फैन ने छूए पैर, VIRAL

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड