बड़ी हटकर है Vinesh Phogat की लव स्टोरी, शादी में 7 की जगह लिए थे 8 फेरे; वजह ऐसी कि...

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के राजनीतिक करियर की इन दिनों काफी चर्चा है, लेकिन क्या आपको पता है कि विनेश की लव स्टोरी बड़ी हटकर है।

Follow : Google News Icon  
vinesh phogat love story is very different 8 vows in marriage instead of 7
विनेश फोगाट की दिलचस्प लव स्टोरी | Image: Instagram

Vinesh Phogat News: कुश्ती छोड़कर राजनीति में आईं भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ( Vinesh Phogat ) मीडिया और सोशल मीडिया की सुर्खियां बनी हुईं हैं। विनेश (Vinesh) के राजनीति में आने की कहानी काफी दिलचस्प है, लेकिन आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि उनकी लव स्टोरी इससे भी ज्यादा रोचक है। 

विनेश (Vinesh) की प्रेम कहानी बड़ी हटकर है। ओलंपिक (Olympic) और कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं भारतीय पहलवान की शादी भी बेहद दिलचस्प तरीके से हुई थी। विनेश ने अपने पति सोमवीर राठी के साथ 7 नहीं, बल्कि 8 फेरे लिए थे। इसके पीछे की वजह बहुत खास है, जिसके बारे में जानकर आप काफी खुश होंगे। 

विनेश की शादी की तस्वीरें

कुछ समय पहले तक ओलंपिक मेडल (Olympic Medal) जीतने के लिए पसीना बहा रहीं भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ( Vinesh Phogat ) अब चुनावी मैदान में फतह हासिल करने के लिए कड़ी तैयारी कर रहीं हैं। देश की ये लोकप्रिय पहलवान हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर जुलाना से ताल ठोक रही हैं, जो उनका ससुराल है।

Advertisement

विनेश पिछले दिनों दिल्ली में कांग्रेस ( Congress ) में शामिल हुईं थीं। पार्टी में शामिल होने के दिन ही शाम को कांग्रेस ने विनेश (Vinesh) को बड़ी जिम्मेदारी दी थी। कांग्रेस ने उन्हें जुलाना से टिकट दिया था। तब से विनेश (Vinesh) लगातार जोरों-शोरों से चुनाव प्रचार कर रही हैं, लेकिन इस रिपोर्ट में हम आपको उनके पेशेवर और राजनीतिक सफर नहीं, बल्कि लव स्टोरी और शादी के बारे में बता रहे हैं। 

भारतीय पहलवान से हुई विनेश की शादी 

Advertisement

बता दें कि विनेश ने अपने ही पेशे कुश्ती के ही एक धुरंधर के साथ शादी की है। विनेश फोगाट पूर्व भारतीय पहलवान सोमवीर राठी की पत्नी हैं। हो सकता है कि शायद आपने सोमवीर का नाम न सुना हो तो आपको बता दें कि सोमवीर राठी रेसलर रह चुके हैं। 34 साल के इस पहलवान का जन्म हरियाणा के सोनीपत में हुआ था। राठी ने कुश्ती की शुरुआत सोनीपत के खरखौदा से की थी। कड़ी मेहनत की बदौलत वो नेशनल स्तर तक पहुंचे और नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता। सोमवीर की सफलता को देखते हुए उन्हें खेल कोटे से रेलवे में नौकरी मिल गई और तब से वो कुश्ती छोड़कर नौकरी कर रहे हैं। 

रेलवे में शुरू हुई थी विनेश-सोमवीर की लव स्टोरी

बताया जाता है कि विनेश (Vinesh) और सोमवीर (Somvir) की पहले मुलाकात 2011 में हुई थी। दोनों एक साथ रेलवे में नौकरी करते थे। दोनों पहलवान पहले सिर्फ काम के सिलसिले में ही मिलते थे, लेकिन धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और फिर दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। इतना ही नहीं सोमवीर राठी (Somvir Rathee) ने विनेश (Vinesh) को शादी के लिए बड़े खास अंदाज में प्रपोज किया था। दरअसल विनेश (Vinesh) 2018 में इंडोनेशिया में हुए एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर लौटीं थीं। तब सोमवीर (Somvir) ने दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर ही विनेश (Vinesh) के लिए सरप्राइज प्लान किया और एयरपोर्ट पर ही विनेश (Vinesh) को प्रपोज किया। 

शादी में आठवां फेरा क्यों लिया?

2018 में जब विनेश (Vinesh) का करियर पीक पर था, तब उन्होंने सोमवीर के साथ शादी करने का फैसला लिया। दिसंबर 2018 में दोनों पहलवानों ने शादी कर ली। हरियाणा के चरखी दादरी, जो विनेश (Vinesh) का मायका है, में दोनों की शादी हुई, जिसमें सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए। अब बात करते हैं शादी में लिए आठवें फेरे की। हिंदु रीति रिवाज में शादी में 7 फेरे ही लिए जाते हैं, लेकिन विनेश (Vinesh) और सोमवीर (Somvir) ने 8 फेरे लिए। अब आप सोच रहे होंगे कि आठवां फेरा किसलिए तो आपको बता दें कि इसके पीछे बड़ी खास वजह थी। विनेश (Vinesh) और सोमवीर (Somvir) ने आठवां फेरा सामाजिक मुद्दे यानि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी खिलाओ’ को समर्पित किया था।

ये भी पढ़ें- 'वादा है… सुनिश्चित करूंगी', Vinesh Phogat ने किया बड़ा ऐलान; लोग गुस्से में बोले- अपने गुरु जी…

Published By :
DINESH BEDI
पब्लिश्ड