ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन में अनियमितताओं का आरोप लगाया, शिंदे ने समीक्षा बैठक बुलाई

महाराष्ट्र के ठाणे और पालघर जिलों में ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत परियोजनाओं में अनियमितताओं और देरी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

Follow : Google News Icon  
Eknath Shinde
Eknath Shinde | Image: Republic

महाराष्ट्र के ठाणे और पालघर जिलों में ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत परियोजनाओं में अनियमितताओं और देरी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 31 जनवरी को समीक्षा बैठक की घोषणा की।

शनिवार को जिला और तालुका कार्यालयों के सामने प्रदर्शनकारी एकत्र हुए और योजना के उद्देश्यों को पूरा करने में देरी के लिए जवाब मांगा। वर्ष 2019 में घोषित जल जीवन मिशन ने हर घर को प्रतिदिन 55 लीटर प्रति व्यक्ति के लक्ष्य के साथ नल का स्वच्छ पानी देने का वादा किया था।

विरोध प्रदर्शनों के बाद, उपमुख्यमंत्री और जिले के संरक्षक मंत्री एकनाथ शिंदे ने 31 जनवरी को जल जीवन मिशन से संबंधित विभागों के अधिकारियों और श्रमिक प्रतिनिधियों सहित सभी हितधारकों की एक बैठक की घोषणा की।

पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने कहा, ‘‘जल जीवन मिशन में प्रगति की समीक्षा और मुद्दों को हल करने के लिए 31 जनवरी को एक बैठक निर्धारित की गई है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचे।’’

Advertisement

इसे भी पढ़ें: प्रणव चैंपियन गिरफ्तार, MLA उमेश कुमार के कार्यालय पर बरसाईं थीं गोलियां

Published By :
Deepak Gupta
पब्लिश्ड