अपडेटेड 28 February 2024 at 15:01 IST

पिता वीरभद्र को याद कर रो पड़े विक्रमादित्य सिंह, बोले- उनकी मूर्ति के लिए भी नहीं मिली जगह

वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य हिमाचल की सुक्खू सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री थे। उन्होंने मीडिया के सामने अपना दर्द बयां किया।

Follow : Google News Icon  
vikramaditya singh
विक्रमादित्य सिंह | Image: vikramaditya singh/x (self) (फाइल)

Sukhu Minister resigns: विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफा दिया। इससे पहले कांग्रेस आलाकमान और पार्टी को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसने पार्टी के भीतर के द्वंद को जाहिर कर दिया। उन्होंने प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे तक का नाम लिया। पिता को याद कर रो पड़े। आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार उनका बार बार अपमान कर रही है और इससे अब वो आहत हैं।

रो पड़े विक्रमादित्य सिंह

मुझे जो दबाने की कोशिश करेगा उसे सहन नहीं करूंगा। प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को भी इस स्थिति से अवगत करवाया है।  मैंने हाइकमान को जानकारी दी है. अब हाईकमान के पाले में गेंद है। भारी मन से कहूंगा कि जिस व्यक्ति का नाम लेकर कांग्रेस की सरकार बनी उसे भुला दिया गया। जिस वीरभद्र सिंह के नाम पर सरकार बनी उनकी मूर्ति के लिए शिमला के रिज पर जगह नहीं मिली। मुझे पद का लालच नहीं है। बार-बार बोलने के बाद भी वीरभद्र सिंह की प्रतिमा नहीं लगाई गई जिससे मैं आहत हूं, ये दुर्भाग्यपूर्ण है।

विक्रमादित्य सिंह ने दिया इस्तीफा

इसके बाद  विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा- हमने पार्टी का हर हाल में साथ दिया है. कल भी कई तरह की अफवाहें चल रही थी लेकिन हम पार्टी हाईकमान के साथ रहे. लक्ष्मण रेखा लांघने वाला कोई कदम नहीं उठाएंगे लेकिन इस समय मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं. राज्यपाल और मुख्यमंत्री को आज इस्तीफा दूंगा. आने वाले समय में बी सही का समर्थन और गलत का विरोध करूंगा।

सुक्खू सरकार पर बोला हमला

विक्रमादित्य सिंह ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल। कहा कि जो भी घटनाक्रम हुआ है वो दुर्भाग्यपूर्ण है। वादों को पूरा करने की जरूरत है। मैंने सरकार चलाने में अपना योगदान दिया है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का हमेशा सम्मान किया है। एक साल में मंत्री रहते हुए जो हो सका वो किया है। लेकिन मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि कुछ जगह से मुझे अपमानित करने का प्रयास हुआ। ये जानबूझकर सरकार के भीतर से हुआ है।

Advertisement

ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh Breaking: भाजपा जल्द बनाएगी अपनी सरकार, कांग्रेस विधायक साध रहे संपर्क- हर्ष महाजन

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 28 February 2024 at 11:31 IST