VIDEO: हिंदी विरोध करते-करते ये क्या कर बैठे DMK वाले नेताजी, महिला के पकड़ लिए हाथ, फिर लगे कंगन उतारने; दिया झटका फिर...

तमिलनाडु में हिंदी का विरोध करते-करते DMK पार्षद जाकिर हुसैन महिला कार्यकर्ता के हाथ से निकालने लगे कंगन। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

तमिलनाडु में लगातार हिंदी भाषा को लेकर विरोध जारी है। तमिलनाडु की स्टालिन सरकार लगातार हिंदी को लेकर ये दावा कर रही है कि केंद्र सरकार ये भाषा थोपने की कोशिश कर रही है। भाषा थोपने के आरोप के बीच डीएमके के एक नेता का शर्मनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो में डीएमके नेता हिंदी भाषा के खिलाफ शपथ लेते नजर आ रहे हैं, लेकिन तभी डीमके के पार्षद जाकिर हुसैन ने अपनी ही पार्टी की महिला के साथ ऐसा शर्मनाक व्यवहार किया, जिसकी जितनी आलोचनी की जाए, कम है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि डीएमके पार्षद अन्य नेताओं के साथ हाथ आगे करके शपथ ले रहा है। इस दौरान उसके साथ दो महिला भी खड़ी होती हैं और हाथ आगे करके शपथ ले रही होती हैं। तभी डीएमके पार्षद एक महिला के हाथों को पकड़ता है। महिला हाथ में कंगन पहनी होती है और डीएमके पार्षद उसे निकालने की कोशिश करता है। महिला असहज महसूस करती है और तभी दूसरी महिला उसका हाथ छुड़ा देती है। कुछ ही सेकेंड के भीतर वो फिर ऐसा ही करने की कोशिश करता है, लेकिन फिर से दोनों महिलाएं उसे रोक देती है।

अन्नामलई ने DMK पर बोला हमला

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला क्या कर रही है। इस घटना का वीडियो भाजपा नेता अन्नामलई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर लिखा, "हिंदी विरोध की आड़ में कुन्नूर नगर पालिका के 25वें वार्ड के डीएमके पार्षद जाकिर हुसैन चूड़ियां चुराते हैं। चोरी और डीएमके को कभी अलग नहीं किया जा सकता!"

CM स्टालिन ने हिंदी थोपने का लगाया आरोप

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि राज्य हिंदी भाषा को थोपने की इजाजत नहीं देगा और उन्होंने तमिलों एवं इसकी संस्कृति की रक्षा करने का संकल्प जताया। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित एक चिट्ठी में उन्होंने कहा, “हम हिंदी थोपने का विरोध करेंगे। हिंदी मुखौटा है, संस्कृत छिपा हुआ चेहरा है।” DMK ने आरोप लगाया है कि केंद्र राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) में तीन-भाषा फार्मूले के माध्यम से हिंदी को थोपने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, केंद्र सरकार ने इस आरोप का खंडन किया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Republic Plenary Summit 2025: देश के सबसे बड़े न्यूज इवेंट के लिए सजा मंच, PM मोदी होंगे चीफ गेस्ट

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड