VIDEO: बाइक से आया, पिस्टल निकाली और स्ट्रीट डॉग को मार दी गोली; रोंगटे खड़े कर देगा CCTV फुटेज

लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बाइक सवार एक अज्ञात युवक ने सड़क पर घूम रहे बेजुबान स्ट्रीट डॉग को गोली मार दी। गोली लगने के कारण कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेजुबान स्ट्रीट डॉग की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। गोली लगते ही कुत्ता खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा और तड़प-तड़पकर उसने दम तोड़ दिया। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली यह पूरी वारदात पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी खौफनाक वारदात

स्ट्रीट डॉग आम दिनों की तरह सड़क पर घूम रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर एक युवक वहां पहुंचा। युवक ने पहले अपनी बाइक रोकी और बिना किसी वजह के स्ट्रीट डॉग पर पिस्टल से गोली चला दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और पशु प्रेमियों में भारी आक्रोश फैल गया है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

थाने में लिखित तहरीर, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना की जानकारी मिलते ही पशु अधिकार कार्यकर्ता चारू मिश्रा ने तालकटोरा थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ लिखित तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपी के भागने के रूट का पता लगाया जा सके।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी

तालकटोरा थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की विशेष टीमें गठित कर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की शिनाख्त कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement

7 तारीख को कराया जाएगा शव का पोस्टमार्टम

तालकटोरा पुलिस द्वारा स्ट्रीट डॉग की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिली है। कानूनी और पुलिस प्रक्रिया पूरी होने के बाद 7 तारीख को स्ट्रीट डॉग के शव का नियमानुसार और विधिवत पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे पुलिस केस में मेडिकल साक्ष्य जोड़े जा सकें।

ये भी पढ़ें - जब लंदन की सड़कों पर ऑटो देख खुशी से फूले नहीं समाए आनंद महिंद्रा, गुजराती में बोले- यूके मा रिक्शा आवी गई छे

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड