BIG BREAKING: लालकृष्‍ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अपोलो अस्‍पताल में भर्ती

लालकृष्‍ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अपोलो अस्‍पताल में भर्ती

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Lal Krishna Advani
लालकृष्ण आडवाणी | Image: PTI/File

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सबसे वरिष्‍ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। उन्हें न्यूरो से संबंधित परेशानी है। अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। 96 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी फिलहाल डॉक्टर की निगरानी में हैं।

आडवाणी पिछले कुछ समय से याददाश्त और अन्य वृद्धावस्था संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी द्वारा घर पर कराई जाती रही है। इस साल अगस्त में भी उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अपोलो में भर्ती किया गया था और उन्हें कुछ दिन बाद छुट्टी दे दी गई थी। इससे पहले जून में भी उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते एम्स और फिर अपोलो में भर्ती कराया गया था।

आडवाणी का राजनीतिक करियर

लालकृष्ण आडवाणी भारतीय राजनीति का एक महत्वपूर्ण चेहरा हैं। उन्होंने देश के सातवें उप प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया और 1998 से 2004 तक सबसे लंबे समय तक गृहमंत्री रह चुके हैं। आडवाणी भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष के रूप में भी सेवा दी है। उनके राजनीतिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से उनका प्रतिनिधित्व रहा है, और उन्होंने नई दिल्ली से भी सांसद रहने का गौरव प्राप्त किया है। हाल ही में, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने उन्हें घर जाकर भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी असाधारण सेवा और योगदान को मान्यता देने के लिए दिया गया था। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Parliament attack: Ak 47, ग्रेनेड और कार...जब संसद की दहलीज पर पहुंचे 5 आतंकी; दहशत के वो 45 मिनट

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड