बहुत जल्द ‘मेड इन बिहार’ लोकोमोटिव का निर्यात होगा : अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को राज्यसभा में घोषणा की कि बिहार के मढौरा स्थित रेल कारखाने में तैयार होने वाले लोकोमोटिव का बहुत जल्द निर्यात शुरू हो जाएग

Follow : Google News Icon  
Ashwini Vaishnav
Ashwini Vaishnav | Image: PTI

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को राज्यसभा में घोषणा की कि बिहार के मढौरा स्थित रेल कारखाने में तैयार होने वाले लोकोमोटिव का बहुत जल्द निर्यात शुरू हो जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘निकट भविष्य में, बिहार में जिस फैक्टरी की लालू प्रसाद जी (तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद) ने सिर्फ घोषणा की थी, काम नहीं किया...2014 से उस फैक्टरी पर काम चालू किया गया। बिहार में सारण के मढौरा में, इस फैक्टरी में बने करीब 100 लोकोमोटिव का बहुत जल्द निर्यात शुरू होने वाला है। मेड इन बिहार लोकोमोटिव दुनिया में जाने वाला है।’’

इस घोषणा का सदस्यों ने मेजें थपथपा कर स्वागत किया।

लालू प्रसाद 2004 से 2009 तक कांग्रेस नीत संप्रग सरकार में रेल मंत्री थे।

Advertisement

इसके साथ ही वैष्णव ने कहा कि भारत अब ऑस्ट्रेलिया को मेट्रो कोच का निर्यात कर रहा है। उन्होंने बताया कि भारत ब्रिटेन, सऊदी अरब, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया को भी रेल डिब्बों के अहम उपकरणों का निर्यात कर रहा है

उन्होंने बताया कि भारत से रेल के डिब्बों और लोकोमोटिव का भी विभिन्न देशों को निर्यात किया जा रहा है। वैष्णव रेल मंत्रालय के कामकाज पर उच्च सदन में हुयी चर्चा का जवाब दे रहे थे।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Sania Mirza: सानिया से तलाक के बाद दुबई किससे मिलने जाते हैं शोएब मलिक?

Published By :
Deepak Gupta
पब्लिश्ड