अपडेटेड 31 October 2024 at 14:39 IST
Maharashtra News: वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर को बृहस्पतिवार को सीने में दर्द होने के बाद यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी पार्टी ने यह जानकारी दी। पार्टी ने लोगों से दलित नेता के परिवार की निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया।
वीबीए ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘(प्रकाश) आंबेडकर को सीने में दर्द के बाद बृहस्पतिवार तड़के पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीने में रक्त का थक्का जम जाने को लेकर उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति स्थिर है।’’ पार्टी ने कहा कि आंबेडकर के तीन से पांच दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहने की संभावना है।
पोस्ट में कहा गया है, ‘‘पार्टी की चुनाव समन्वय समिति, घोषणापत्र समिति और मीडिया एवं शोध विभाग की मदद से वीबीए की प्रदेश अध्यक्ष रेखा ताई ठाकुर अगले कुछ दिनों तक वीबीए के (विधानसभा प्रचार) अभियान की अगुवाई करेंगी।
पब्लिश्ड 31 October 2024 at 14:39 IST