अपडेटेड 18 May 2023 at 08:32 IST
Vat Savitri Vrat 2023: कब है वट सावित्री व्रत और शुभ मुहूर्त? यहां देखें पूरी डिटेल
Vat Savitri को लेकर लोगों में थोड़ा कंफ्यूजन देखने को मिल रहा है। कुछ कह रहे हैं कि वट सावित्री 3 जून को मनाया जाएगा तो कुछ का मानना है कि ये 19 मई को मनाया जा रहा है।
- भारत
- 2 min read

Shubh Muhurat: हर साल जेष्ठ माह की अमावस्या तिथि को वट सावित्री का व्रत रखा जाता है, लेकिन इस बार लगभग सभी त्योहारों की डेट को लेकर लोगों के बीच कंफ्यूजन देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में वट सावित्री व्रत को लेकर भी लोगों में थोड़ी कंफ्यूजन की स्थिति देखने को मिल रही है। कुछ कह रहे हैं कि वट सावित्री 3 जून को मनाया जाएगा, तो कुछ का मानना है कि ये 19 मई को मनाया जा रहा है। ऐसे में आइए जानते है कि वट सावित्री व्रत कब है और इसकी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त क्या है?
इस बार वट सावित्री व्रत की तिथि 19 मई 2023 दिन शुक्रवार को पड़ रही है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन भूखी-प्यासी रहकर वट वृक्ष की पूजा करती हैं और अपने सुहाग की सलामती की कामना करती हैं। साथ ही वो अपने संतान की सुख की प्रार्थना भी करती हैं।
वट सावित्री व्रत का शुभ मुहूर्त
जेष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को पड़ने वाली वट सावित्री पूजा की शुरुआत इस बार 18 मई को रात 9 बजकर 42 मिनट पर होगी और इसका समापन 19 मई को रात 9 बजकर 22 मिनट पर होगा लेकिन उदयातिथि के अनुसार Vat Savitri Vrat इस बार 19 मई को ही रखा जाएगा।
इस योग में करें वट सावित्री की पूजा
इसके अलावा Vat Savitri Vrat में और दुर्लभ योग भी बन रहे है जिसे शोभन योग, गजकेसरी योग और शश राज योग कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शोभन योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन विधि विधान से पूजा अर्चना करने से वैवाहिक जीवन में खुशियों की भरमार होती है।
Advertisement
यह भी पढ़ें... Vat Savitri पर मेहंदी के ये डिजाइन्स बढ़ाएंगे हाथों की शोभा, लगाने में भी हैं बेहद आसान
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 18 May 2023 at 08:32 IST