अपडेटेड 23 September 2023 at 23:14 IST
Sleeping Direction: इस तरफ पैर करके सोने की न करें भूल, होती है यमराज की दिशा
वास्तु ग्रंथों में खाने-पीने और सोने की दिशाओं को लेकर कई बात बताई गई है। अगर आप इनका पालन नहीं करते हैं, तो आपको इसके बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
- भारत
- 2 min read

Vastu Tips For Sleeping Direction: वास्तु ग्रंथ में कई सारी ऐसी चीजों को बारे में बताया गया है जिससे इंसान भविष्य में आने वाले कुछ संकटों को टाल सकता है। वास्तु शास्त्र में खासकर दिशाओं और खाने-पीने की चीजों पर ज्यादा जोर दिया गया है। ठीक इसी तरह से किस दिशा में पैर करके सोना अशुभ होता है इसके बारे में भी बताया गया है। तो आइए जानते हैं ये कौन सी दिशा और उस तरफ पैर करके क्यों नहीं सोना चाहिए।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें....
- कौन सी दिशा है गलत?
- वास्तु के मुताबिक गलत दिशा में सोने से क्या होता है?
कौन सी दिशा है गलत?
वास्तु शास्त्र के मुताबिक सोने के लिए दक्षिण दिशा को अशुभ माना गया है। कहते हैं सोते समय इस दिशा में कभी भी पौरों को नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति दक्षिण दिशा की तरफ पैर करके सोता है तो उसे मंगल दोष लगता है।
वास्तु के मुताबिक गलत दिशा में सोने से क्या होता है?
नकारात्मक विचार
वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा में पैर करके सोने से मन में नकारात्मक विचार आने शुरू हो सकते हैं।
Advertisement
बुरे सपने
कहते हैं दक्षिण दिशा में पैर करके सोने से बुरे सपने आने लगते हैं इस दिशा में पैर करके सोने वाले व्यक्ति के जीवन में निराशा, आलस्य, भय का संचार होता है।
यमराज की दिशा
इसके अलावा दक्षिण दिशा को यमराज की दिशा माना जाता है। ऐसे में इस दिशा में पैर करके नहीं सोना चाहिए।
Advertisement
आर्थिक तंगी
दक्षिण दिशा की तरफ पैर करके सोने वाला व्यक्ति आर्थिक तंगी से परेशान रहता है। इसके साथ ही इस दिशा में पैर करके सोने से बीमारियां भी आपको घेरने लगती है।
इस तरफ भी पैर करके न सोएं
वास्तु के मुताबिक पूर्व दिशा में भी पैर करके नहीं सोना चाहिए। इस दिशा में सूर्य देव उगते हैं। ऐसे में अगर आप इस तरफ पैर करके सोते हैं तो आप पर नकारात्मक उसर पड़ सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 23 September 2023 at 22:44 IST