अपडेटेड 29 July 2023 at 16:12 IST
Vastu Tips: बेहद चमत्कारी है छुईमुई का पौधा, कभी नहीं होने देता धन की कमी; बस करें ये उपाय
वास्तु के मुताबिक तुलसी, मनी प्लांट जैसे पौधों की तरह ही लाजवंती यानी छुईमुई के पौधे को भी काफी शुभ माना गया है। इसके कुछ उपायों को करने से धन से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
- भारत
- 2 min read

Vastu Tips For Chhui Mui Plant: वास्तु शास्त्र में कई पौधों को शुभ माना गया है, जिनको घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं। इन्हीं में एक पौधा छुईमुई का भी शामिल है। इसे लाजवंती, टच मी नॉट जैसे कई नामों से जाना जाता है। वास्तु के मुताबिक ये इस पौधों को लेकर किए गए कुछ उपाय व्यक्ति के जीवन में तरक्की के रास्ते खोलने सकता है। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें.....
- इस भगवान से जुड़ा है छुईमुई का नाता?
- छुईमुई से करें ये उपाय
इस भगवान से जुड़ा है छुईमुई का नाता?
वास्तु के मुताबिक तुलसी, मनी प्लांट जैसे पौधों की तरह ही लाजवंती यानी छुईमुई के पौधे को भी काफी शुभ माना गया है। साथ ही इसमें कई सारे औषधीय गुण भी पाए जाते हैं, लेकिन ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि ये पौधा भगवान शनिदेव को बहुत ही प्रिय है और इसे घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
छुईमुई से करें ये उपाय
- छुईमुई का पौधा न्याय के देवता शनिदेव को काफी प्रिय है। अगर शनि देव की पूजा में छुईमुई के फूलों को शामिल किया जाता है तो इससे आपके जीवन में आ रही कई बाधाएं दूर हो सकती हैं।
- इसके अलावा तंत्र शास्त्र में भी इसका जिक्र किया गया है। कहा जाता है कि छुईमुई की जड़ को कमर पर बांधने से शत्रुओं से मुक्ति मिलती है।
- छुईमुई के पौधे को धन प्राप्ति के लिए भी जाना जाता है। इसके लिए आपको इस पौधे की जड़ को लाल चमकदार रेशमी कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख देना है। ऐसा करने पर धन की कमी दूर होती है और आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
- अगर आप लंबे समय से नौकरी की परेशानी से जूझ रहे हैं। तो छुईमुई के फूलों को शनिदेव को अर्पित करें। इससे जल्द ही नौकरी के योग बनेंगे।
- ये पौधा राहु दोष से भी मुक्ति दिला सकता है। इसके लिए इसे घर के ईशान कोण में लगाकर रोजाना इसमें जल दें। ऐसा करने पर राहु दोष से मुक्ति मिलती है।
यह भी पढ़ें... अक्सर पहली बार मां बन रही महिलाएं क्यों हो जाती हैं मिसकैरेज का शिकार? जानें Pregnancy के शुरूआती लक्षण
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 29 July 2023 at 16:11 IST