LIVE BLOG

अपडेटेड 31 August 2024 at 22:57 IST

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख में बदलाव को लेकर EC का बड़ा फैसला, 5 अक्टूबर को होगी वोटिंग

India News: पीएम मोदी आज देश को बड़ी सौगात दी। उन्होंने तीन 3 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं कोलकाता कांड को लेकर दिल्ली में डॉक्टर आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। दिनभर की हर खबर से अपडेट रहने के लिए पढ़ें रिपब्लिक भारत का लाइव ब्लॉग...

Follow : Google News Icon  
Chief Election Commissioner Rajeev Kumar
EC चीफ राजीव कुमार | Image: ANI

31 August 2024 at 21:44 IST

ज्यादा वोटिंग होगी तो प्रदेश और देश को मिलेगा लाभ: CM सैनी

चुनाव आयोग द्वारा जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों की मतगणना की तारीख 4 अक्टूबर से बदलकर 8 अक्टूबर, 2024 करने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "...हमारे प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पत्र लिख कर चुनाव आयोग को इस समस्या से अवगत करवाया कि(चुनाव की तारिखों के बीच) लगातार छुट्टियां हैं और उसमें कहीं न कहीं यह चिंता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने जताई कि कहीं इससे वोट प्रतिशत कम न हो जाए... इसके साथ-साथ अन्य दलों ने भी इस बात पर चिंता जताई। बिश्नोई समाज ने भी चिंता जाहिर की... मैं चुनाव आयोग का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होने इस बात को समझा... ज्यादा वोटिंग होगी तो इससे प्रदेश और देश को भी लाभ मिलेगा... मैं चुनाव आयोग के इस फैसले का स्वागत करता हूं कि उन्होंने आम जन की भावनाओं को समझते हुए यह निर्णय लिया है..."


31 August 2024 at 21:43 IST

राजस्थान CM शर्मा ने सिद्धिविनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की।


Advertisement

31 August 2024 at 21:41 IST

हमारी सरकार ने करोड़ों नागरिकों के जीवन को छुआ: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "बीते 10 वर्षों में हम भारतीयों के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लाने में सफल रहे हैं, हमारी सरकार ने करोड़ों नागरिकों के जीवन को छुआ है। देशवासियों को सुशासन देना हमारा संकल्प है। सुधार, प्रदर्शन, परिवर्तन हमारा मंत्र रहा है... पिछले 10 वर्षों में देश के लोग देश की उपलब्धियों को देख रहे हैं और इसलिए वो विश्वास से भरे हैं। विश्वास खुद पर, विश्वास नीति पर, विश्वास निर्णयों पर और विश्वास नीयत पर भी है। हमारे सरकार के तीसरे कार्यकाल को अभी 100 दिन भी नहीं हुए हैं। हम फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने में जुटे हैं। हम सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार कर रहे हैं। पिछले 3 महीनों में हमने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए एक के बाद एक बड़े फैसले लिए हैं। हमने गरीबों के लिए 3 करोड़ नए घरों को मंजूरी दी है... इन 100 दिनों के भीतर देश के 11 लाख ग्रामीण सामान्य परिवारों से 11 लाख नई लखपति दीदी निकलकर आई हैं।"


31 August 2024 at 21:22 IST

भारत आज सफलता की एक अलग कहानी लिख रहा है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व नेताओं के मंच को संबोधित करते हुए कहा, "भारत आज सफलता की एक अलग कहानी लिख रहा है। भारत में, हमने अपने आर्थिक प्रदर्शन में सुधारों का प्रभाव देखा है, कई बार भारत ने पूर्वानुमानों से भी बेहतर प्रदर्शन किया है... यह वह सतत विकास है जो हमने हासिल किया है, यह वह सतत विकास है जिसका हम वादा करते हैं और यह वह सतत विकास है जो भविष्य में भी जारी रहेगा..."


Advertisement

31 August 2024 at 20:20 IST

BJP चाहें चुनाव रद्द करवा लें या आगे बढ़वा लें, इसबार हारेगी: मनीष सिसोदिया

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तिथि को बदलने के चुनाव आयोग के फैसले पर दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, "वे(BJP) चाहें चुनाव रद्द करवा लें, आगे बढ़वा लें या कुछ और करवा लें लेकिन भाजपा तो इस बार हारेगी ही। लोकसभा चुनाव के बाद से भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। भाजपा इस बार भी बहुत बुरी तरह से हारेगी। जनता उन्हें नकारना शुरू कर चुकी है।"


31 August 2024 at 20:19 IST

सबूत गायब करने वालों के खिलाफ कानून लाना जरूरी: जगन्नाथ सरकार

पश्चिम बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष जगन्नाथ सरकार ने कहा, "देश में कानून तो है ही। बलात्कार के लिए सजा को केंद्र सरकार ने पहले ही बहुत सख्त बना दिया है... इस(आरजी कर मामले में) मामले में जितने लोगों ने सबूत गायब करने के प्रयास किए हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कोई बिल लाना जरूरी है।"


31 August 2024 at 20:14 IST

हरियाणा चुनाव की तारीख को लेकर क्या बोले अनिल विज?

भाजपा नेता अनिल विज ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख 1 अक्टूबर से बढ़ाकर 5 अक्टूबर करने के चुनाव आयोग के फैसले पर कहा, "हम चुनाव आयोग के बहुत आभारी हैं कि उन्होंने हमारी याचिका पर कार्रवाई करते हुए चुनाव की तारीखों को बदला है। हमारा इरादा था कि पहले जो तारीख जारी की गई थी उसके अनुसार लोगों को 5 छुट्टियां मिलतीं और लोगों के छुट्टियों या जरूरी काम से बाहर जाने की संभावना होती और इससे मतदान प्रतिशत घटता है... इसमें डरने की बात क्या है, यह तो अच्छी बात है कि ज्यादा लोगों को वोट करने का अवसर मिल रहा है। कांग्रेस बिना मतलब की बात करती है।"


31 August 2024 at 20:12 IST

PM मोदी ने कांस्य पदक जीतने के लिए पैरालिंपिक स्टार रुबीना को दी बधाई

पेरिस पैरालिंपिक में भारतीय निशानेबाज रुबीना फ्रांसिस ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। पीएम मोदी ने रुबीना को बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "भारत के लिए एक और गौरवपूर्ण क्षण, जब रुबिना ने Paralympics 2024 में P2 - महिलाओं की 10M एयर पिस्टल SH1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उनके असाधारण ध्यान, दृढ़ संकल्प और दृढ़ता ने शानदार परिणाम दिए हैं।"


31 August 2024 at 19:00 IST

हरियाणा में अब इस तारीख को होगा चुनाव

चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख में बदलाव को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव अब 1 नहीं 5 अक्टूबर को होगा। 8 अक्टूबर को काउंटिंग होगी।


31 August 2024 at 18:27 IST

NC, PDP, कांग्रेस का गठबंधन एक्सपायर्ड इंजेक्शन है: तरुण चुग

बीजेपी नेता तरुण चुग ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर कहा, “नेशनल कॉन्फ्रेंस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है। फारूक अब्दुल्ला की आंखों से निकलने वाले आंसू घड़ियाली हैं। वो एससी, एसटी, ओबीसी के अधिकार छीनना चाहते हैं। उनका दोहरा चरित्र है, इनका एक एक शब्द झूठ से लिखा है। बीजेपी मिशन पर चल रही है, पीएम मोदी के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी के उम्मीदवारों को कामयाब करने में लगा है। राहुल गांधी का जम्मू कश्मीर का टूर, पालिटिक्ल टूरिज्म है। NC, PDP, कांग्रेस का गठबंधन एक्सपायर्ड इंजेक्शन है। जम्मू कश्मीर में पीएम मोदी शांति लेकर आएं हैं। जम्मू-कश्मीर में विश्वास और विकास का वातावरण पीएम मोदी ने दिया। जम्मू-कश्मीर की जनता गठबंधन वाले इन तीनों परिवारों से घृणा करती है।”


31 August 2024 at 17:58 IST

गिरिराज सिंह पर सैफी नाम के शख्स ने की हमले की कोशिश

बिहार में बेगूसराय से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमले की कोशिश हुई है। सैफी नाम के एक मुस्लिम शख्स ने गिरिराज सिंह के जनता दरबार में उन्हें मुक्का मारने की कोशिश की। इस हमले में गिरिराज सिंह बाल-बाल बच गए। वहां मौजूद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उस शख्स को पकड़ लिया। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने शख्स को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 


31 August 2024 at 17:43 IST

तेजस्वी यादव के बयान पर शहजाद पूनावाला का पलटवार

राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर भाजपा नेता  शहजाद पूनावाला ने कहा, "...तेजस्वी यादव कहते हैं कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा 'चाइनीज वर्जन' हैं... तेजस्वी यादव में क्या सैम पित्रोदा की आत्मा घुस गई है?... यह INDI गठबंधन का ही चरित्र है कि संविधान का सम्मान न करना और हर व्यक्ति का अपमान करना... राहुल गांधी ने तो अपनी भारत जोड़ो यात्रा पार्ट 2 उत्तर पूर्व से ही शुरू की थी। वे(राहुल गांधी) बताएं कि क्या यह भारत को जोड़ने वाला बयान है?... कांग्रेस के नेता क्या बताएंगे। कांग्रेस के नेता तो वो हैं जिन्होंने 60-70 के दशक में उत्तर पूर्व भारत में बम गिराए थे... इस पर राहुल गांधी और गौरव गोगोई बताएं कि वे(कांग्रेस) कब राजद से रिश्ता तोड़ेंगे और कब INDI गठबंधन उनसे अलग होगा?"


31 August 2024 at 17:42 IST

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा सख्त

रामबन SSP कुलबीर सिंह ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 से पहले जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था पर बताया, "हमारी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, हमें जहां भी तैनाती करनी है, उसके लिए योजना बना रहे हैं...हम आसपास हुए हमलों से अवगत हैं और इसे ध्यान में रखते हुए हम सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रहे हैं...हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि ऐसी कोई घटना न हो।"


31 August 2024 at 17:41 IST

आरजी कर अस्पताल के बाहर TMC नेता का प्रदर्शन

TMC नेता शशि पांजा और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार और हत्या मामले के आरोपियों को मृत्युदंड देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। TMC नेता शशि पांजा ने कहा, "...सभी को पता है कि सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हो रही है, CBI इसकी जांच कर रही है लेकिन इस दौरान एक फर्जी नेरेटिव तैयार किया जा रहा है जिसे लेकर हमारा विरोध है... जो घटना घटित हुई है अगर आपको(भाजपा) इसके बारे में कुछ मालूम है तो उसे CBI को सौंप दीजिए लेकिन सोशल मीडिया द्वारा गुंडागर्दी, पुलिस पर आक्रमण जैसी स्थिति जो बन रही है उसके विरुद्ध हमारी लड़ाई है।"


31 August 2024 at 17:39 IST

प्रवासी की हत्या मामले में 2 नाबालिगों समेत 7 गिरफ्तार

चरखी दादरी पुलिस ने बाढड़ा गांव में एक प्रवासी की हत्या के मामले में 2 नाबालिगों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान साबिर मलिक के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अभिषेक, रविंदर, मोहित, कमलजीत और साहिल के रूप में हुई है। मामले की आगे की जांच जारी है।


31 August 2024 at 16:34 IST

CBI की कार्रवाई में रूकावट डाल रही सरकार: दिलीप घोष

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की पश्चिम बंगाल इकाई द्वारा आरजी कर मामले में कोलकाता पुलिस के स्पष्टीकरण पर सवाल उठाने पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, "राज्य सरकार ने पहले से ही लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया, सबूत मिटाने का प्रयास किया... यहां की सरकार अभी भी CBI कार्रवाई में व्यवधान डाल रही है और दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है..."


31 August 2024 at 16:18 IST

लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने जनता को किया गुमराह: जयवीर सिंह

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा उपचुनाव पर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, "...पूरी तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं... लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया गया... विपक्ष द्वारा जनता को गुमराह करके समर्थन प्राप्त किया गया था जिससे जनता ऊब चुकी है... इसलिए निश्चित तौर पर हम लोगों को इन चुनावों में जनता का बहुत अच्छा समर्थन मिलेगा और हम बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"


31 August 2024 at 16:16 IST

JDU में शामिल होने को लेकर क्या बोले श्याम रजक?

पूर्व RJD नेता श्याम रजक ने JDU में शामिल होने को लेकर कहा, "उस समय (राजद छोड़ते समय) मैंने 8 दिन का समय लिया था और कहा था कि मैं अपने फुलवारी के लोगों से राय लूंगा। मैंने सभी लोगों से बात की...लोगों ने कहा कि हमें JDU में शामिल होना चाहिए.. उसके बाद हमने JDU में जाने का फैसला किया और पोस्ट भी कर दिया है कि मैं 1 तारीख को JDU में शामिल हो जाऊंगा...हमने मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं से बात की है और सभी ने कहा है कि हमें शामिल होना चाहिए।"


31 August 2024 at 14:51 IST

फिल्म इमरजेंसी को लेकर हो रहे विवाद पर रजा मुराद का बयान

अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर उठे विवाद पर अभिनेता रजा मुराद ने कहा, "कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' रिलीज से पहले ही विवादों में है। इसके ट्रेलर से एक वर्ग आहत हुआ है और वे इसका विरोध कर रहे हैं। विरोध करना सभी का अधिकार है। यह लोकतंत्र है। कोई भी व्यक्ति न्यायालय जा सकता है, यह उसका अधिकार है। अगर कंगना को लगता है कि उसके साथ अन्याय हो रहा है, तो वह भी न्यायालय जा सकती है। न्यायालय सबके लिए खुला है। न्यायालय ही अंतिम निर्णय करता है। इसलिए मैं यह कहना चाहूंगा कि आपातकाल पर पहले भी फिल्में आई हैं, लेकिन यह फिल्म चर्चा में है। अगर किसी की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं, तो इससे देश में अशांति फैलती है और कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होती है। इसलिए इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। आप विरोध कर सकते हैं, लेकिन हमारा लोकतंत्र है। हमारी सेंसरशिप संस्था जिम्मेदारी से काम करती है, लेकिन कभी-कभी उन्हें भी यह सोचना चाहिए कि ऐसा कुछ नहीं दिखाया जाना चाहिए, जिससे किसी व्यक्ति या एक वर्ग की छवि खराब हो। हम यह नहीं कह सकते कि यह विवाद क्या मोड़ लेगा, लेकिन हम चाहते हैं कि सब कुछ शांति से हो।"


31 August 2024 at 14:49 IST

असम CM हिमंता का बयान

असम के सीएम और झारखंड चुनाव के लिए बीजेपी के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, " मैंने कहा कि अगर JMM घुसपैठियों के खिलाफ खड़ा होगा तो हमें साथ मिलकर काम करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।''


31 August 2024 at 14:48 IST

ममता बनर्जी राजनीतिक कलाबाजी की माहिर- गिरिराज सिंह

#रजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार और हत्या मामले पर TMC के विरोध पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "ममता बनर्जी राजनीतिक कलाबाजी की माहिर हैं। चोरी और सीनाजोरी... ममता बनर्जी को इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मामले में TMC के कार्यकर्ता की संलग्नता है..."


31 August 2024 at 13:02 IST

PM मोदी ने 3 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

पीएम मोदी ने तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "आज उत्तर से दक्षिण तक देश की विकास यात्रा में एक और अध्याय जुड़ रहा है आज से मदुरै-बेंगलुरु , चेन्नई-नागरकोइल और मेरठ-लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेनों की सेवा शुरू हो रही है। वंदे भारत ट्रेनों का ये विस्तार, ये रफ्तार हमारा देश विकसित भारत की ओर कदम दर कदम बढ़ रहा है। आज जो तीन वंदे भारत ट्रेनें शुरू हुई हैं इससे देश के महत्वपूर्ण शहर और ऐतिहासिक जगहों को कनेक्टिविटी मिली है। ये ट्रेनें तीर्थयात्री के लिए सुविधा देगी और इससे छात्रों, किसानों आईटी के लोगों को बहुत लाभ होगा। जहां वंदे भारत की सुविधा पहुंच रही है वहां पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है।"


31 August 2024 at 12:52 IST

वडोदरा: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाई गई

वडोदरा प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाई गई।


31 August 2024 at 12:51 IST

BJP में शामिल हुए लोबिन हेम्ब्रोम

रांची में JMM से निष्कासित नेता लोबिन हेम्ब्रोम राज्य भाजपा प्रमुख बाबूलाल मरांडी और पूर्व सीएम चंपई सोरेन की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। लोबिन हेम्ब्रोम को इस साल की शुरुआत में जेएमएम से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था।


31 August 2024 at 11:54 IST

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर बोले PM मोदी

जिला न्यायालय के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आज महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, बच्चों की सुरक्षा, समाज की गंभीर चिंता है। देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कठोर कानून बने हैं, लेकिन हमें इसे और सक्रिय करने की जरूरत है। महिला अत्याचार से जुड़े मामलों में जितनी तेजी से फैसले आएंगे, आधी आबादी को सुरक्षा का उतना ही बड़ा भरोसा मिलेगा।"


31 August 2024 at 11:30 IST

'10 सालों में न्यायपालिका में कई सुधार हुए'

पीएम मोदी ने कहा, “न्याय में देरी को खत्म करने के लिए बीते एक दशक में कई स्तर पर काम हुए हैं। पिछले 10 वर्षों में देश ने judicial infrastructure के विकास के लिए लगभग 8 हजार करोड़ रुपए खर्च किए हैं। पिछले 25 साल में जितनी राशि judicial infrastructure पर खर्च की गई, उसका 75 प्रतिशत पिछले 10 वर्षों में ही हुआ है।”


31 August 2024 at 11:19 IST

लोगों को हमारी न्यायपालिका पर विश्वास- PM मोदी

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट के 75 वर्ष... ये केवल एक संस्था की यात्रा नहीं है। ये यात्रा है- भारत के संविधान और संवैधानिक मूल्यों की। ये यात्रा है- एक लोकतंत्र के रूप में भारत के और परिपक्व होने की। भारत के लोगों ने कभी सुप्रीम कोर्ट पर, हमारी न्यायपालिका पर अविश्वास नहीं किया। इसलिए, सुप्रीम कोर्ट के ये 75 वर्ष... मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में भारत के गौरव को और बढ़ाते हैं।"


31 August 2024 at 11:18 IST

PM मोदी ने जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने दिल्ली में जिला न्यायपालिका के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम सुप्रीम कोर्ट की ओर से भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में टिकट और सिक्के का अनावरण किया।


31 August 2024 at 10:27 IST

सीट बंटवारे पर पहले दौर की चर्चा हुई- अजित पवार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा, "सीट बंटवारे पर हमारी पहले दौर की चर्चा हुई। हम दूसरी बार फिर बैठेंगे और तय करेंगे कि 288 सीटों में से किसे कौन सी सीट मिलेगी। हम उस पर चर्चा कर निर्णय लेंगे। सीटों के बंटवारे के लिए वैकल्पिक योग्यता मानदंड होगी।"


31 August 2024 at 10:01 IST

अमित शाह ने प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, "भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरी हार्दिक श्रद्धांजलि। एक राजनीतिक दिग्गज, एक विद्वान और एक कुशल प्रशासक, मुखर्जी जी की जीवन यात्रा पश्चिम बंगाल के एक साधारण गांव से निकलकर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंची और पूरे रास्ते शासन को मजबूत किया। उनका योगदान राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा बना रहेगा।”


31 August 2024 at 10:00 IST

शाहदरा में मिला 6 दिन की बच्ची का शव

दिल्ली के शाहदरा इलाके में 6 दिन की बच्ची का शव मिला है। दिल्ली पुलिस ने मामले को लेकर बताया कि बच्ची का शव पड़ोसी घर की छत पर एक बैग में मिला। मामले में बच्ची की मां शिवानी (28) को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि उसने बच्चे को छत पर फेंक दिया क्योंकि यह उसकी चौथी लड़की थी, जिनमें से दो की मौत हो चुकी थी। उसने यह भी कहा कि वह निश्चित नहीं थी कि परिवार को क्या बताए, इसलिए उसने उन्हें बताया कि बच्चा गायब है। पुलिस ने कहा कि महिला के बयान को सत्यापित करने और मौत के कारण का पता लगाने के लिए, हमें शव के पोस्टमॉर्टम तक इंतजार करना होगा, जो आज किया जाएगा।
 


31 August 2024 at 08:27 IST

बहराइच में ड्रोन से भेड़ियों पर रखी जा रही नजर

उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़िये द्वारा 8 लोगों को मारे जाने के बाद सर्च ऑपरेशन जारी है। वन विभाग के संयुक्त स्थल से ड्रोन वीडियो जारी किया। अभी तक 4 भेड़िये पकड़े जा चुके हैं। 2 भेड़िये बचे हैं, जिन्हें पकड़ने की तैयारी की जा रही है।


31 August 2024 at 07:56 IST

जंतर-मंतर पर आज डॉक्टरों का प्रदर्शन

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) के उपाध्यक्ष और एम्स नई दिल्ली के वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. सुवर्णकर दत्ता कहते हैं, "हम अपने सहयोगी के लिए न्याय मांगने के लिए 31 अगस्त को जंतर-मंतर पर एक विशाल शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का आयोजन कर रहे हैं। हम पश्चिम बंगाल में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हिंसा को रोकने के लिए केंद्र सरकार से स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए एक केंद्रीकृत सुरक्षा अधिनियम की मांग करेंगे। 5 सितंबर को होने वाली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले, मैं डॉक्टरों से आग्रह करता हूं कि वे दोपहर 3 बजे से जंतर-मंतर पर हमारे साथ शामिल हों। हम दुनिया को अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं और अपनी बहन के लिए न्याय की मांग करते हुए हम एकजुट हैं। हम देश भर के अस्पतालों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग करते हैं।'' 


31 August 2024 at 07:29 IST

RGK अस्पताल के पास धारा 163 बढ़ाई गई

कोलकाता के RG कर अस्पताल के पास धारा 163 लागू बढ़ा दी गई है। 15 दिनों के लिए धारा 163 बढ़ाई गई। RG कर के पास रैली-प्रदर्शन की इजाजत नहीं है। 
 


31 August 2024 at 07:21 IST

जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे PM मोदी

दिल्ली में जिला न्यायपालिका का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज से शुरू होगा। पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम सुप्रीम कोर्ट की ओर से भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री भारत के सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे।


31 August 2024 at 07:21 IST

इन वंदे भारत ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी जिन 3 नई वंदे भारत ट्रेन का आज शुभारंभ करने जा रहे हैं, उसमें मेरठ-लखनऊ, मदुरै-बेंगलुरु और चेन्नई-नागरकोइल के बीच ट्रेन शामिल हैं। मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत से करीब एक घंटा, चेन्नई एग्मोर-नागरकोइल वंदे भारत से 2 घंटे और मदुरै-बेंगलुरु वंदे भारत से यात्रा समय में डेढ़ घंटे की बचत होगी। 


31 August 2024 at 07:21 IST

3 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात देंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। वह तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 3 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 31 August 2024 at 07:26 IST