Uttarkashi Cloudburst: धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी, CM धामी की देर रात तक चली अधिकारियों संग बैठक; जानें ताजा हालात

उत्तरकाशी के धराली गांव में रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। मलबे में कुछ और लोगों की दबे होने की आशंका है। CM धामी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Uttarkashi Cloudburst
Uttarkashi Cloudburst | Image: Republic

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में हर तरफ तबाही का मंजर नजर आ रहा है। कुदरत ने यहां ऐसा कहर बरपाया कि पूरा गांव तबाह हो गया। मंगलवार दोपहर को अचानक बादल फटने की घटना से कोहराम मच गया। बादल फटने और भारी बारिश की वजह से बाढ़ आई है जो अपने साथ सब कुछ बहा ले गई। धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हालात पर लगातर नजर बनाए हुए हैं। देर रात तक उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की।


उत्तरकाशी में SDRF, NDRF, ITBP और आर्मी की टीमें  का रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। बुधवार को बचाव दलों को 2 और शव मिले. जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई। करीब 400 लोगों को बचा लिया गया है। रेस्क्यू टीम बिना रूके लगातार काम कर रही है। खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन कई बार प्रभावित हो रहा है। भूस्खलन की वजह राहत टीम को ग्राउंड जीरो पर पहुंचने में भारी परेशानी हो रही है।

सीएम धामी की बैठकों का सिलसिला जारी

सीएम पुष्कर सिंह धामी भी हालात की पल-पल अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने कल देर रात उत्तरकाशी स्थित कैंप कार्यालय में NDRF और ITBP के अधिकारियों के साथ बैठक कर धराली में चल रहे बचाव अभियान की समीक्षा की। सेना, NDRF, ITBP, SDRF, उत्तराखंड पुलिस और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से धराली में व्यापक बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

 उत्तरकाशी में फंसे जलगांव के 19 लोग

जलगांव के कलेक्टर आयुष प्रसाद ने बताया कि धराली में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ में जलगांव जिले के 19 लोगों फंस गए हैं। इन सभी लोगों के उत्तरकाशी में होने की सूचना मिली है, जिनमें से तीन लोगों से संपर्क हो पाया है। 16 लोग अब भी संपर्क से बाहर है। महाराष्ट्र सरकार और जिला प्रशासन ने उत्तराखंड सरकार और उत्तरकाशी जिला प्रशासन से संपर्क करने की कोशिश की है।

Advertisement

 अब तक 6 लोगों की मौत 

उत्तरकाशी के धराली गांव में मंगलवार (5 अगस्त) को दोपहर करीब 1 बजकर 45 मिनट पर बादल फटने की घटना से कोहराम मच गया। महज कुछ ही सेकंड में पूरा गांव मलबे में तब्दील हो गया। हर तरफ चीख-पुकार बस सुनाई दे रही थी। लोग जान बचाने के लिए दौड़ते-भागते नजर आ रहे थे। तेज बहाव में बाजार, होटल और आवासीय इमारतें बह गईं। अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं बड़ी संख्या में लोग लापता है, जिनकी तालाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

यह भी पढ़ें: Uttarkashi: तस्वीरों में तबाही का मंजर, उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से अबतक 5 मौतें, उजड़े गांव के गांव... रेस्क्यू बड़ा चैलेंज

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड