Uttarakhand: पौड़ी में बाघ के हमले में एक महिला की मौत

उत्तराखंड में पौड़ी जिले के नैनीडांडा क्षेत्र में एक बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tiger
Tiger | Image: representative

उत्तराखंड में पौड़ी जिले के नैनीडांडा क्षेत्र में एक बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। ‘कॉर्बेट टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट’ के प्रभागीय वन अधिकारी राहुल मिश्रा ने 'पीटीआई भाषा’ को बताया कि यह घटना मंदाल रेंज में स्थित जमून गांव में शनिवार दोपहर को उस समय हुई जब 56 वर्षीय गुड्डी देवी भदूला जंगल के निकट अपने खेत में काम करने गई थी। उन्होंने बताया कि इसी दौरान अचानक बाघ ने उस पर हमला कर दिया और वह उसे लगभग 300 मीटर घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया । उन्होंने बताया कि जब बाघ ने महिला पर आक्रमण किया, उस समय उसका पालतू कुत्ता भी साथ ही था।

मिश्रा ने बताया कि जब बाघ महिला को घसीटते हुए जंगल में ले गया तो कुत्ता भी उसके पीछे-पीछे गया और वहीं भौंकता रहा जिस कारण बाघ शव को खा नहीं सका। महिला के पति राज भदूला को शाम लगभग पांच बजे घटना का तब पता चला जब वह घर आया लेकिन उसे अपनी पत्नी घर पर नहीं दिखी जिसके बाद वह उसे ढूंढता हुआ खेतों की ओर गया। कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर जब वह झाड़ियों की ओर गया तो उसे घटना का पता चला । घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग और ‘कॉर्बेट टाइगर रिजर्व’ की टीम मौके पर पहुंची और उसने महिला के शव को बरामद किया।

Advertisement

वन अधिकारी ने बताया कि महिला के सिर और पीठ पर बाघ के दांतों और नाखूनों के निशान पाए गए हैं । उन्होंने बताया कि घटना के बाद गांव में आठ से 10 वनकर्मियों की तैनाती की गई है और ‘ट्रैप कैमरे’ लगाए जा रहे हैं । उन्होंने बताया कि वन विभाग ने मृत महिला के परिजनों को तत्काल राहत राशि के रूप में दो लाख रुपये दिए गए हैं ।

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड