उत्तराखंड में मौसम का तांडव! अगले 3 घंटों के लिए 'Orange Alert ' जारी, देहरादून समेत 11 जिलों में होगी भारी बारिश; सतर्क रहने की सलाह

उत्तराखंड में फिर एक बार मौसम का यू-टर्न देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत 11 जिलों में अगले 3 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। यानी पहाड़ों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज तूफान हवा चलेगी। जानें IMD की चेतावनी।

Follow : Google News Icon  
Uttarakhand Weather Update
अगले 3 घंटों के लिए उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी | Image: Republic

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर खतरनाक रुप अपना रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने राज्य में अगले 3 घंटों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी कर दिया है। राजधानी देहरादून समेत11 जिलों में आसमान में काले बादलों का डेरा देखने को मिलेगा। जिससे दिन में ही अंधेरा छा जाएगा।

इन इलाकों में अलर्ट जारी 

मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून, मसूरी, चकराता, केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसे प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर भारी बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि (Hailstorm) की प्रबल संभावना है। पहाड़ी इलाकों में 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

तीर्थ यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

खराब मौसम के चलते गढ़वाल और कुमाऊं के पहाड़ी इलाकों में तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी देहरादून में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो चुका है। प्रशासन ने पहाड़ी क्षेत्रों में सफर कर रहे यात्रियों और तीर्थयात्रियों से बेहद सतर्क रहने की अपील की है।

अगले 5 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने खासकर तीर्थ यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज तूफान के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें। पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन की संभावना को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रुकें।अगले 5 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: BREAKING: दिल्ली-NCR में छाया अंधेरा, धूल भरी आंधी के साथ बारिश शुरू

Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड