Uttarakhand: उत्तराखंड के इन जिलों में स्कूल बंद, बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी ठप; केदारनाथ और बद्रीनाथ में 48 घंटे से बारिश जारी

School Closed: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। राज्य में कई जगह ट्रैफिक, बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही है। कई राज्यों में 12 घंटे से बिजली गुल है। राज्य में मौसम के बदलाव को देखते हुए कुछ जिलों में स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। जानें उत्तराखंड में कब साफ होगा मौसम। पढ़ें

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Noida Schools Closed
उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का कहर, कई जिलों में स्कूल बंद | Image: Canva representative

Uttarakhand schools closed weather: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी तक बना हुई है, जिससे मैदानी और पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से ठंड ने लोगों का जन जीवन प्रभावित कर दिया है। IMD ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। खराब मौसम को देखते हुए राज्य के कई जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन ने माता-पिता से अपील की है कि बच्चों को घर पर ही रखें। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल बंद किए गए हैं।  

देहरादून के मौसम की बात की जाए तो मंगलवार को सुबह मौसम साफ था, लेकिन दोपहर होते-होते काले बादल छा गए। कई जगह पेड़ गिरे और बारिश शुरू हो गई, जो रात से अभी तक जारी है। लगातार बारिश से शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पिछले 12 घंटे से बिजली गुल है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है।

केदारनाथ और बद्रीनाथ में 48 घंटे से बारिश जारी

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में पिछले 24 घंटे से बारिश का सिलसिला जारी है। बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में भी पिछले 48 घंटे से बारिश हो रही है। वहीं ऊंचाई वाले हिमालयी इलाकों में बर्फबारी से सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं। IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ अभी भी सक्रिय है। आज भी कई जिलों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है।

स्कूल बंद के आदेश

खराब मौसम को देखते हुए कई जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। टिहरी, ऊधम सिंह नगर, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में क्लास 1 से 12 तक के सभी स्कूल आज बंद रहेंगे। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चे घर पर ही रहें। पंतनगर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस किया गया है। वहीं, देहरादून में न्यूनतम 10.5 डिग्री है। मुक्तेश्वर में 5.8 डिग्री दर्ज हुआ। आज (28 जनवरी) देहरादून में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना है।

Advertisement

IMD के मुताबिक, कुमाऊं मंडल में बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में तेज हवाएं चलेगी। उत्तराखंड में 30-31 जनवरी और 1-2 फरवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। उसके बाद सुधार की उम्मीद है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मौसम अपडेट चेक करने और सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। क्योंकि राज्य में कई जगह हिमस्खलन और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। यह मौसम बदलाव सर्दियों का सामान्य हिस्सा है, लेकिन लगातार बारिश से ट्रैफिक, बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में अगर पर्यटन यात्रा के लिए निकले तो मौसम अपडेट जरूर चेक करें। साथ ही सतर्क रहें। 

यह भी पढ़ें: आज से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, राष्ट्रपति सदन को करेंगी संबोधित

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड