रुद्रप्रयाग एक्सीडेंट पर अमित शाह ने जताया दुख, CM धामी ने घटना की जांच का दिया आदेश

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसे में अबतक 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इस घटना पर अमित शाह ने दुख जताया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Amit Shah on Rudraprayag Accident
रुद्रपयाग एक्सीडेंट पर जताया शोक। | Image: Screen Grab/PTI

उत्तराखंड के रुद्रपयाग में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में अबतक 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई है। इस घटना पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दुख जताया है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, “रुद्रप्रयाग में एक टेम्पो ट्रैवलर, जो यात्रियों से भरी  हुई थी वो नीचे नदी में चली गई। मैं मृतकों की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं और जो घायल हैं उनके स्वास्थ्य के लिए कामना करता हूं। उनको बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाए राज्य सरकार से याचना करता हूं। इस समय पर्वतीय क्षेत्रों में दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। इस पर चिंता करने की आवश्यकता है।”

सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की जांच का आदेश देते हुए कहा, “जनपद रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

गंभीर रुप से घायलों के ऋषिकेश AIIMS किया गया एयरलिफ्ट

घटना में कुल 14 लोग घायल हो गए, जिनमें से करीब 7 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 7 मरीजों को ऋषिकेश AIIMS एयरलिफ्ट किया गया है। जानकारी के अनुसार सीएम धामी शाम साढ़े पांच बजे के करीब घा.लों से मिलने के लिए ऋषिकेश एम्स पहुंचेंगे। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: NEET Scam: परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर गुजरात में एक्शन, स्कूल प्रिंसिपल और टीचर समेत 5 अरेस्ट

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड