उत्तराखंड: ऋषिकेश में होली पर रिवर राफ्टिंग गतिविधियों पर रोक

उत्तराखंड में टिहरी जिला प्रशासन ने होली के दिन यानि शुक्रवार को ऋषिकेश पर्यटन सर्किट में ‘रिवर राफ्टिंग’ पर रोक लगा दी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Teesta River rafting
रिवर राफ्टिंग | Image: Freepik

उत्तराखंड में टिहरी जिला प्रशासन ने होली के दिन यानि शुक्रवार को ऋषिकेश पर्यटन सर्किट में ‘रिवर राफ्टिंग’ पर रोक लगा दी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। टिहरी के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि शराब के नशे में अक्सर गंगा नदी में हादसों की संभावना को देखते हुए होली के दिन पूरे ऋषिकेश टूरिस्ट सर्किट में ‘रिवर राफ्टिंग’ पर रोक लगा दी गयी है ताकि पर्यटकों का जीवन सुरक्षित रहे।

Advertisement

राफ्टिंग एसोशिएशन के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने यहां बताया कि उन्होंने टिहरी जिला प्रशासन से होली के दिन ‘राफ्टिंग’ की अनुमति देने का अनुरोध किया था, जिसे अस्वीकार्य कर दिया गया है । उन्होंने कहा कि वर्तमान में यहां करीब दस हजार पर्यटक ऐसे हैं, जो रिवर राफ्टिंग के लिए आए हैं और होली के दिन ‘राफ्टिंग’ नहीं होने से उसे मायूसी हाथ लगी है। भट्ट ने कहा कि राफ्टिंग एसोशिएशन के सदस्यों को भी इस फैसले से आर्थिक रूप से हानि होगी।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड