Uttarakhand: हरिद्वार से बड़ी खबर, नेमप्लेट विवाद के बाद अब कांवड़ रूट पर मस्जिद और मजार ढकी गईं

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ के दौरान आर्यनगर के पास इस्लामनगर की मस्जिद और ऊंचे पुल पर बनी मजार और मस्जिद को पर्दे से ढका गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mosque and tombs were covered in Haridwar.
हरिद्वार में मस्जिद मजार ढकी गईं। | Image: Video Grab/ R Bharat

Uttarakhand News: हरिद्वार में कांवड़ यात्रा रूट पर हालिया नेमप्लेट विवाद के बाद अब एक और नया मुद्दा उछल गया है। हरिद्वार में कथित तौर पर कांवड़ यात्रा रूट पर बनीं मस्जिद और मजारों को ढक दिया गया है। मस्जिदों और मजारों के बाहर गेट को टेंट और तिरपाल से कवर कर दिया गया है। हालांकि इसको लेकर मुस्लिम पक्ष ने नाराजगी जताई है।

सावन महीने में हरिद्वार में शिव भक्तों की भारी भीड़ रहती है। बहुत बड़ी संख्या में हर रोज शिवभक्त कांवड़ लेने और वहां से लेकर जाते हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है और किसी तरह की अव्यवस्था को दूर करने की कोशिश में लगा है। इसी क्रम में प्रशासन ने कथित तौर पर मस्जिद और मजारों को ढक दिया है।

हमने ऐसा पहली बार देखा है- मुस्लिम व्यक्ति

कांवड़ के दौरान आर्यनगर के पास इस्लामनगर की मस्जिद और ऊंचे पुल पर बनी मजार और मस्जिद को पर्दे से ढका गया है, जो स्थानीय लोगों को नागवार गुजर रहा ओर चर्चा का विषय बना हुआ है। मस्जिदों के मौलाना और आसपास के स्थानीय लोग प्रशासन के फैसले पर निशाना जता रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसा पहली बार ही देखने को मिला है कि मस्जिदों को ढका गया हो। एक मुस्लिम व्यक्ति ने कहा कि यहां पहले भी लोग आते-जाते रहते थे। लेकिन इस तरह से पर्दे लगाना सही नहीं है।

सतपाल महाराज ने फैसले को सही ठहराया

मामले ने जोर पकड़ा तो कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इससे कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। जब कोई चीज होती है उसे पर ओट लगा देते हैं। इस प्रकार से अगर किया गया है तो इसका उद्देश्य यही है कि कोई भड़के नहीं, कोई उत्तेजना ना हो और हमारी कांवड़ यात्रा सुचारू रूप से चले इसका ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि अब देखते हैं कि इसका फीडबैक क्या मिलता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'वरना दलितों को गुमराह करना बंद करें...'मायावती बीजेपी सांसद पर भड़कीं

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड