उत्तराखंड : पुल निर्माण स्थल पर हुए हादसे में मजदूर की मौत

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में टावर क्रेन ट्रॉली के टूटकर खाई में गिर जाने से एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
bridge construction site
पुल निर्माण स्थल पर हादसा | Image: PTI

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में टावर क्रेन ट्रॉली के टूटकर खाई में गिर जाने से एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यह घटना शनिवार रात रुद्रप्रयाग-पोखरी मार्ग पर उस समय घटी, जब मजदूर एक पुल के निर्माण कार्य में लगे हु ए थे।

उन्होंने बताया कि केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले बाईपास के लिए बनाए जा रहे पुल के टावर से जुड़ी ट्रॉली टूट गयी। राजवार ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन बल (डीडीआरएफ) की एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया, जहां वसीम (40) मृत पाया गया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि अन्य श्रमिक को बचा लिया गया और जिला अस्पताल ले जाया गया। राजवार ने बताया कि मृतक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला था, जबकि घायल भी वहीं का है। उन्होंने बताया कि पुल का निर्माण भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा है।

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड