अपडेटेड 17 February 2024 at 09:13 IST

हल्द्वानी में शर्तों के साथ कर्फ्यू में ढील, नैनीताल DM ने नाइट कर्फ्यू को लेकर जारी किया अलर्ट

Haldwani Violence Curfew Alert: हल्द्वानी हिंसा के हफ्तेभर बाद कर्फ्यू में थोड़ी ढील मिली है। हालांकि, नाइट कर्फ्यू अभी भी शर्तों के साथ लागू रहेगा।

Follow : Google News Icon  
Haldwani Violence Curfew Relief
हल्द्वानी हिंसा के बाद कर्फ्यू में ढील | Image: PTI

Haldwani Curfew Relief: उत्तराखंड में हल्द्वानी हिंसा के करीब हफ्तेभर बाद कर्फ्यू को लेकर ढील दी गई है। हालांकि, नैनीताल डीएम ने कुछ शर्तों के साथ कर्फ्यू से थोड़ी राहत दी है। नाइट कर्फ्यू अभी भी लागू रहेगा। नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में कर्फ्यू में राहत जारी की।

Advertisement

गौजाजाली, एफएसआई, गोदाम क्षेत्र में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। इसके अलावा बनभूलपुरा थाने के बाकी इलाकों में शाम 5 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 17 February 2024 at 09:13 IST