अपडेटेड 11 February 2024 at 11:41 IST

कब तक बचेंगे हल्द्वानी हिंसा के आरोपी? पुलिस ने रचा चक्रव्यूह, बरेली से दिल्ली तक बिछाया जाल

Haldwani Violence: उत्तराखंड के हल्द्वानी में हिंसा फैलाने वाले उपद्रवी दूसरे राज्यों में फरार हो गए हैं। पुलिस की 10 टीमें अन्य राज्यों में तलाश कर रही है।

Follow : Google News Icon  
Update on Haldwani Violence
हल्द्वानी हिंसा पर अपडेट | Image: PTI

Haldwani Violence: उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई हिंसा के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। उत्तराखंड पुलिस जमीन आसमान एक करके हिंसा फैलाने वाले उपद्रवियों को ढूंढ़ रही है। जानकारी के अनुसार कुछ उपद्रवी हिंसा के बाद दूसरे राज्यों में फरार हो गए। वहीं उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीम दूसरे राज्यों में तलाश कर रही है।

8 फरवरी को हिंसा की रात में अंधेरे का फायदा उठाकर कई उपद्रवी हल्द्वानी छोड़कर दूसरे राज्यों में चले गए। अब पुलिस की करीब 10 टीम फरार हुए उपद्रवियों की तलाश में दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, बरेली और दूसरे राज्यों में भी उनकी तलाश कर रही है।

उपद्रवियों की तलाश में खाक छान रही पुलिस

पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल वीडियो और जांच के आधार पर उपद्रवियों की खाक छान रही है। उपद्रवियों को वीडियो और जांच आधार पर उनके घर से निकालकर गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस को पता चला है कि कई उपद्रवी हिंसा वाली रात ही हिंसा करने के बाद हल्द्वानी छोड़कर जा चुके हैं ।

रडार पर उपद्रवियों के रिश्तेदार

पुलिस अब उनको गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है और इसीलिए दूसरे राज्यों और जिलों में जाकर उपद्रवियों की तलाश की जा रही है। उपद्रवियों के रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

छात्रों के लिए कर्फ्यू में छूट

हल्द्वानी में बनभूलपुरा को छोड़कर दूसरे इलाकों में चौथे दिन कर्फ्यू में ढील दी गई है। आज सुबह से बनभूलपुरा को छोड़कर दूसरे इलाकों में इंटरनेट सेवा भी बहाल कर दी गई है। बनभूलपुरा, रेलवे बाजार, कारखाना बाजार, गांधी नगर के आसपास के इलाके को छोड़कर शहर के दूसरे इलाकों में इंटरनेट सेवा बहाल हुई। हालांकि, सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर बनी हुई है।

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 11 February 2024 at 09:23 IST