अपडेटेड 20 February 2024 at 17:29 IST
Breaking News : उत्तराखंड में BJP की जीत, महेंद्र भट्ट निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सदस्य
उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा सदस्य पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं।
- भारत
- 2 min read

Rajya Sabha Election : उत्तराखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिल गई है। उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा सदस्य पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं। पूर्व विधायक भट्ट ने बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बलूनी के अप्रैल में समाप्त हो रहे कार्यकाल के बाद रिक्त हो रही राज्यसभा सीट के लिए चुनाव लड़ा है। भट्ट 2002 में पहली बार नंदप्रयाग से राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे।
महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा सदस्य के लिए 15 फरवरी को चार सेटों में नामांकन दाखिल किया था। भट्ट के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम तथा अन्य नेता मौजूद थे। सभी कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के अलावा प्रदेश भाजपा महासचिव (संगठन) अजय कुमार, हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी, टिहरी से सांसद माला राज लक्ष्मी शाह और पौड़ी से सांसद तीरथ सिंह रावत भी मौजूद थे।
कांग्रेस ने नहीं उतारा उम्मीदवार
उत्तराखंड में कांग्रेस की तरफ से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा गया था। किसी निर्दलीय ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया था। इस स्थिति में बिना चुनाव के ही महेंद्र भट्ट की जीत हो गई। चुनाव अधिकारी ने महेंद्र भट्ट के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। अब प्रदेश पार्टी मुख्यालय में महेंद्र भट्ट का अभिनंदन कार्यक्रम होगा।
Advertisement
कौन हैं महेंद्र भट्ट?
उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कई सालों के अंतराल के बाद 2017 में बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। उन्होंने बीजेपी में कई संगठनात्मक पदों पर काम किया। 2002 से 2007 तक राज्य विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक भी रहे। साल 2010 से 2012 तक उन्होंने राज्य मंत्री के समकक्ष पद पर कार्य किया। भट्ट जुलाई 2022 में बीजेपी की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष बने थे।
Advertisement
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 20 February 2024 at 16:30 IST