Uttarakhand: WII में पश्मीना प्रमाणीकरण के उन्नत केंद्र और WII अनुक्रमण सुविधा का उद्घाटन

Uttarakhand: डब्ल्यूआईआई में पश्मीना प्रमाणीकरण के उन्नत केंद्र और डीएनए अनुक्रमण सुविधा का उद्घाटन किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pashmina is synonymous with luxury and softness is considered the crown jewel of Kashmiri textiles
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Pexels

Uttarakhand: केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) में पश्मीना प्रमाणीकरण के लिए उन्नत केंद्र तथा अगली पीढ़ी के डीएनए अनुक्रमण केंद्र का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह भी उपस्थित थे।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, ये नई सुविधाएं पिछले वर्ष रखी गई आधारशिला पर निर्मित की गई इमारत में उपलब्ध हैं। केंद्रीय मंत्री ने पश्मीना प्रमाणन केंद्र (पीसीसी) का उद्घाटन किया और इसका पहला विशिष्ट पहचान बारकोड तथा प्रमाण पत्र जारी किया।

इसमें कहा गया है कि अगली पीढ़ी की डीएनए अनुक्रमण सुविधा (एनजीएस) एक क्रांतिकारी तकनीक है। इससे शोधकर्ताओं को आनुवंशिक विविधता, विकासवादी संबंधों और जनसंख्या स्वास्थ्य के बारे में गहन जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

Advertisement

यादव ने कहा कि यह सुविधा भारत में वन्यजीव अनुसंधान के लिए एक महत्वपूर्ण परिवर्तनकारी कदम है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Punjab: मोहाली में बहुमंजिला इमारत ढही, एक युवती की मौत

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड