हजारों की भीड़ में गूंजा ‘योगी-योगी’ का नारा, आजमगढ़ में लहराया भगवा; उत्तर प्रदेश युवा महोत्सव ‘सनातन शंखनाद’ में दिखा जबरदस्त उत्साह

उत्तर प्रदेश युवा महोत्सव – सनातन शंखनाद की श्रृंखला में आजमगढ़ में भव्य आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में जुटे युवाओं की मौजूदगी में पूरा कार्यक्रम स्थल सनातनी नारों और उत्साह से गूंज उठा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
yuva mahotsav sanatan sankhnad
हजारों की भीड़ में गूंजा ‘योगी-योगी’ का नारा, आजमगढ़ में लहराया भगवा | Image: X

उत्तर प्रदेश युवा महोत्सव सनातन शंखनाद की श्रृंखला में आजमगढ़ में भव्य आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में जुटे युवाओं की मौजूदगी में पूरा कार्यक्रम स्थल सनातनी नारों और उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान ‘योगी-योगी’ के नारों ने माहौल में नई ऊर्जा भर दी और आजमगढ़ में भगवा रंग की झलक देखने को मिली। युवाओं के जोश, उत्साह और सांस्कृतिक चेतना ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हो रहे विकास और सांस्कृतिक परिवर्तन की भावना को केंद्र में रखते हुए आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

कार्यक्रम में युवा संवाद विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें युवाओं ने शिक्षा, रोजगार, विकास, सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और सामाजिक परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वक्ताओं से सवाल किए और अपने विचार साझा किए। नई पीढ़ी ने अपनी जिज्ञासाओं और विचारों के माध्यम से यह दिखाया कि आज का युवा केवल भविष्य के सपने नहीं देख रहा, बल्कि देश और समाज के वर्तमान में भी अपनी भूमिका निभाना चाहता है।

सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश

Advertisement

युवा संवाद के दौरान सनातन धर्म, हिंदू परंपराओं, भारतीय संस्कृति और आधुनिक जीवन में उनके महत्व पर भी चर्चा हुई। युवाओं ने सवालों के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक पहचान, धार्मिक स्वतंत्रता, सामाजिक एकता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों को लेकर विचार रखे। वक्ताओं ने युवाओं को अपनी जड़ों से जुड़े रहने, शिक्षा को प्राथमिकता देने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भक्ति संगीत और भजन क्लबिंग ने युवाओं में खासा उत्साह पैदा किया। रहस्य बैंड की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। आधुनिक संगीत और सनातन संस्कृति के अनूठे संगम ने युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का संदेश दिया। भक्ति और आधुनिक संगीत के इस मेल ने यह साबित किया कि सनातन संस्कृति को नई पीढ़ी तक नए अंदाज और नए माध्यमों से पहुंचाया जा सकता है।

Advertisement

कार्यक्रम में भगवा ध्वज और सनातनी नारों के बीच युवाओं की भागीदारी ने आयोजन को विशेष पहचान दी। आजमगढ़ जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाले शहर में इस तरह के आयोजन का उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा मंच देना है, जहां वे अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों पर खुलकर चर्चा कर सकें।

आधुनिकता और सनातन संस्कृति एक साथ आगे बढ़ सकते हैं

इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आधुनिकता और सनातन संस्कृति एक साथ आगे बढ़ सकते हैं। उत्तर प्रदेश युवा महोत्सव – सनातन शंखनाद केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं को जागरूक, संगठित और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का एक मंच है।

आयोजक संस्था राष्ट्र निर्माण द्वारा इस महोत्सव को उत्तर प्रदेश के 18 शहरों में आयोजित किया जा रहा है। इस श्रृंखला का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को अपनी संस्कृति, परंपरा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ना है। आजमगढ़ का यह आयोजन इसी अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी रहा, जिसने युवाओं की सांस्कृतिक भागीदारी और उत्साह को एक नया मंच प्रदान किया।

इसे भी पढ़ें- 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा...परिसीमन बिल पर बोले CM योगी, 80 सांसदों से की विधेयक के समर्थन की अपील

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड