योगी ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी व राम मंदिर और तुलसीपुर में मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन किये

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या में हनुमानगढ़ी और भगवान श्री राम लला का भव्य दर्शन और पूजन किया। इसके पहले वह बलरामपुर में चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों का जायजा लिया तथा देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi Adityanath in Ayodhya
अयोध्या में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | Image: X- @myogiadityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या में हनुमानगढ़ी और भगवान श्री राम लला का भव्य दर्शन और पूजन किया। इसके पहले वह बलरामपुर में चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों का जायजा लिया तथा देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे और उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हनुमानगढ़ी तथा राम मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। उन्होंने देवों से लोक कल्याण की कामना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की।

राम मंदिर में पुजारियों ने योगी आदित्यनाथ को तिलक लगाकर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्था संबंधी आवश्यक दिशानिर्देश भी दिये। एक आधिकारिक बयान के अनुसार इसके पहले गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को बलरामपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों का जायजा लिया।

योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार प्रातः तुलसीपुर (बलरामपुर) में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन किए। मुख्यमंत्री ने मां से सुखी उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री गोशाला गए, जहां उन्होंने गायों को गुड़ खिलाया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी मंदिर गोरखपुर के महंत रवींद्र दास जी आदि मौजूद रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें- लिखने के लिए कोई महामानव है तो वह केवल राम हैं, राम पर लिखने से लेखनी धन्य हो जाएगी: योगी

Advertisement
Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड