दिवाली पर योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए में 5 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान, 1 जुलाई से ही मिलेगा एरियर

दिवाली पर योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकारी कर्मचारी के साथ-साथ पेंशनर्स को भी इसका लाभ मिलेगा। दिवाली से ठीक एक दिन पहले उत्तर प्रदेश की सरकार ने महंगाई भत्ते में इजाफा किया है। सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
दीवाली पर योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा
दीवाली पर योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा | Image: X- CM Yogi

दिवाली पर योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकारी कर्मचारी के साथ-साथ पेंशनर्स को भी इसका लाभ मिलेगा। दिवाली से ठीक एक दिन पहले उत्तर प्रदेश की सरकार ने महंगाई भत्ते में इजाफा किया है। सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है।


केंद्र की मोदी सरकार के बाद अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। दीपावली से ठीक एक दिन पहले यानी 7 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश सरकार ने 5 फीसदी डीए बढ़ाने का ऐलान किया है। सातवें वेतन आयोग के मुताबिक सरकारी कर्मचारियों के लिए मिलने वाले महंगाई भत्ता जो 58 फीसदी था, उसे बढ़ाकर 63 फीसदी कर दिया गया है यानी 5 फीसदी की बढ़ोतरी। साथ इसका लाभ सरकारी कर्मचारियों को जुलाई महीने से ही मिलेगा। यागी 1 जुलाई से अक्तूबर तक का एरियर भी मिलेगा।

कब से मिलेगा बढ़ा हुआ भत्ता?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बढ़ा हुआ मंहगाई भत्ता नवंबर महीने के वेतन के साथ दिया जाएगा। साथ ही जुलाई से नवंबर तक का एरियर भी मिलेगा। लेकिन ये 5 महीने का एरियर कर्मचारियों के भविष्य निथि यानी PF खाते में जमा किया जाएगा। बता दें कि इससे उत्तर प्रदेश में काम करने वाले वर्कफोर्स के एक बड़े हिस्से को इसका फायदा मिलेगा। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 45000 से अधिक चुने गए सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर को अपॉइंटमेंट लेटर दिए हैं। 

केंद्र सरकार ने 3 फीसदी का किया था इजाफा

बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से पहले केंद्र सरकार की मोदी सरकार ने भी सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए में बढ़ोतरी का एलान किया था। केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 2 फीसदी का इजाफा किया गया था। उनका डीे 60 फीसदी से बढ़ाकर 63 फीसदी किया गया था। केंद्र की मोदी सरकार के इस बढ़ोतरी का लाभ 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को हुआ है।
 

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड