अपडेटेड 5 February 2024 at 18:07 IST

खेलों को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, ट्रेनिंग के लिए 50 इंटरनेशनल खिलाड़ी होंगे हायर

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपना 2024 बजट पेश कर दिया है। योगी सरकार ने इस बजट में खेलों के लिए खजाना खोला है। खेलों और खिलाड़ियों के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं।

Follow : Google News Icon  
Yogi Govt Big Announcements for Sports
योगी सरकार का 2024 बजट में खेलों के लिए बड़ा ऐलान | Image: PTI/INSTAGRAM@aitatennis_official

Yogi Adityanath UP Govt Big Announcements For Sports in Budget 2024: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार (Yogi Govt) ने खेलों (Sports) के लिए पिटारा खोला है। यूपी सरकार ने अपने 2024 बजट (UP Budget 2024) में खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। 

यूपी सरकार (UP Govt) ने बजट 2024 में आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में पढ़ रहे बच्चों को बेस्ट ट्रेनिंग देने के लिए 50 इंटरनेशनल खिलाड़ियों को हायर करने का ऐलान किया है, जिन्हें हर महीने 1.50 लाख रुपए दिए जाएंगे। 

उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना (Suresh Kumar Khanna) ने सोमवार, 5 फरवरी को अपने बजट भाषण के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बजट में कई प्रावधान किए हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण प्रावधान विभिन्न जनपदों में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से जुड़ा है, जिसके लिए 195 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। ये वित्तीय वर्ष 2023-24 के मुकाबके 67 प्रतिशत ज्यादा है।

वित्त मंत्री खन्ना ने कहा कि इसके अलावा प्रदेश में निजी सहभागिता से खेल इंफ्रास्ट्रक्चरा के निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपए की राशि प्रस्तावित है, जबकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार योजना के लिए 50 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि ‘स्पोर्टस साइंस एंड इंजरी सेंटर’ की स्थापना के लिए 12 करोड़ रुपए की राशि प्रस्तावित है। इसके माध्यम से खिलाड़ियों की चोट का  पूरा इलाज संभव हो सकेगा।

Advertisement

(इनपुट भाषा के साथ रिपब्लिक भारत डेस्क)

ये भी पढ़ें- योगी सरकार ने पेश किया यूपी का सबसे बड़ा बजट, महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए खोला खजाना

Advertisement

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 5 February 2024 at 16:59 IST