जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि आज, CM योगी-केशव प्रसाद मौर्य ने दी श्रद्धांजलि
कर्पूरी ठाकुर एक स्वतंत्रता सेनानी, दूरदर्शी राजनेता तथा किसानों, महिलाओं और समाज के वंचित वर्गों के हितैषी थे। जनहित के कार्यों के कारण उन्हें ‘जननायक’ कहकर संबोधित किया जाता है।
- भारत
- 2 min read

Karpoori Thakur Death Anniversary: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।
आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, सामाजिक न्याय के पुरोधा, ‘जननायक’ कर्पूरी ठाकुर जी शोषित और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए आजीवन प्रतिबद्ध रहे।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘सामाजिक समता के लिए उनका संघर्ष और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। आज उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।’’
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘‘गरीबों, पिछड़ों व वंचितों की सशक्त आवाज, सामाजिक समरसता के प्रतीक एवं कुशल राजनीतिज्ञ, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, भारतरत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।’’
कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी, 1924 को ब्रिटिश शासन काल में समस्तीपुर जिले के पितौंझिया गांव में हुआ था, जिसे अब ‘कर्पूरीग्राम’ कहा जाता है। आज ही के दिन 17 फरवरी, 1988 को पटना में उनका निधन हुआ था।
Advertisement
कर्पूरी ठाकुर एक स्वतंत्रता सेनानी, दूरदर्शी राजनेता तथा किसानों, महिलाओं और समाज के वंचित वर्गों के हितैषी थे। जनहित के कार्यों के कारण उन्हें ‘जननायक’ कहकर संबोधित किया जाता है। उनका जीवन लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने और भारत के संविधान में निहित स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के सिद्धांतों को व्यवहार में उतारने के अथक प्रयास की मिसाल है।
यह भी पढ़ें: Earthquake: भूकंप के तेज झटके के साथ रहस्यमयी आवाज से भी सहमे लोग, चेहरों पर दिखा खौफ; बोले- पहले कभी ऐसा...
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)