मेले में झूला झूल रही थी प्रेग्नेंट महिला, 40 फीट ऊपर हवा में होने लगा लेबर पेन, फिर... सामने आई दर्दनाक घटना

Aligarh news: महिला को पहला बच्चा होने वाला था। वो मेले में झूला झूलने लगी। झूले ने जैसे ही रफ्तार पकड़ी उसे लेबर पेन शुरू हो गया। परिवारवालों ने शोर मचाकर झूले को रुकवाया।

Follow : Google News Icon  
Aligarh Incident
झूले पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म | Image: META AI

Aligarh news: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक झूले में प्रेग्नेंट महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। मेले में लगे 40 फीट ऊंचे झूले में वो बैठी थी। जैसा ही झूला चलना शुरू होते ही महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और लेबर पेन की वजह से झूले में ही बच्चे को जन्म दिया। परिवार के लोगों ने जैसे ही महिला को दर्द में देखा वो घबरा गए और शोर मचाने लगे। फिर झूले को रुकवाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश तब तक नवजात बच्चे की मौत हो चुकी थी।

पहले मांगी थी बच्चे के लिए मन्नत

मामला अलीगढ़ के विजयगढ़ में आयोजित जाहरवीर मेले का बताया जा रहा है। 18 अगस्त को शिवानी नाम की एक महिला परिवार संग बाबा जाहरवीर के दर्शन के लिए आई थी। वो गर्भवती थी और उसने अपने होने वाले बच्चे के लिए मन्नत भी मांगी। जानकारी के अनुसार शिवानी पहले बच्ची की मां बनने वाली थी।

झूले में ही दिया बच्चे को जन्म

पूजा करने के बाद शिवानी अपने परिवार संग मेला घूमने के लिए आ गई। महिला और उसके परिवार के लोग जैसे ही झूले में बैठे और झूले जैसे ही चलना शुरू हुआ और उसने रफ्तार पकड़ी तो उसे घबराहट होने लगी। इसके बाद महिला को प्रसव पीड़ा भी शुरू हो गई। झूले में ही उसने बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद परिवारवालों ने शोर मचाकर झूले को रुकवाया गया।

नवजात ने तोड़ा दम

आनन-फानन में मां और नवजात दोनों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। वहीं शिवानी की हालत ठीक बताई जा रही है।

Advertisement

घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। जहां कुछ समय पहले परिवार में नए मेहमान के आने की खुशियां थी। इस दर्दनाक हादसे ने चंद सेकेंड में उनकी खुशियों को मातम में बदल दिया।

यह भी पढ़ें: MP: 'इंदौर के लड़के संग काठमांडू में...',अर्चना तिवारी ने खुद रची थी ट्रेन से गायब होने की साजिश, पुलिस ने बताया कैसे मिला सुराग

Advertisement
Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड