अखिलेश आप पर लगे सभी मुकदमें वापस ले लेंगे? आजम खान बोले- इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी, जेल से रिहा होने के बाद कई सवालों के दिए जवाब

सपा के कद्दावर नेता आजम खान ने कहा कि जहां तक मुकदमों का सवाल है उन मुकदमों में अगर कोई दम होता तो मैं आज बाहर नहीं दिखता। एक दिन मैं बेदाग हो जाऊंगा।

Follow : Google News Icon  
Azam Khan & Akhilesh Yadav
Azam Khan & Akhilesh Yadav | Image: ANI

Azam Khan: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान 23 महीने जेल में बिताने के बाद अब जमानत पर बाहर आ गए हैं। सीतापुर जेल से रिहाई के एक दिन बाद उन्होंने कहा कि अगर मुकदमों में दम होता तो वो बाहर नहीं होते। 

सपा के कद्दावर नेता आजम खान ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘जहां तक मुकदमों का सवाल है उन मुकदमों में अगर कोई दम होता तो मैं आज बाहर नहीं दिखता। छोटी अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मुझे इंसाफ मिलने की उम्मीद है। एक दिन मैं बेदाग हो जाऊंगा।’ 

जरूरत नहीं पड़ेगी- क्यों बोले आजम खान?

इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वादा किया था कि यदि सपा उत्तर प्रदेश में सत्ता में लौटती है तो आजम खान के खिलाफ सभी ‘झूठे’ मामले वापस ले लिए जाएंगे। इससे जुड़े सवाल पर आजम खान ने कहा कि उसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। 

2027 में सपा की सरकार बनने के सवाल पर क्या बोले?

इसके बाद जब उनसे सवाल किया गया कि क्या उन्हें लगता है कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी?  इस पर आजम खान ने कहा, 'मैं कोई भविष्यवाणी तो कर नहीं सकता।'

Advertisement

‘नेताजी की औलाद हैं…’

आजम खान ने अखिलेश यादव से जुड़े सवाल पर कहा कि 'नेताजी की औलाद हैं, हमें उतने ही अजीज है जितने वह नेता जी के होंगे। हम उनसे उतनी ही मोहब्बत करते हैं। हम उनका भला चाहते हैं और उनकी सरकार चाहते हैं।'

बसपा ज्वाइन करने के सवाल पर दिया ये जवाब

इससे पहले बसपा ज्वाइन करने के सवाल पर उन्होंने कहा था कि अभी इस पर कुछ नहीं कह सकता। जो लोग अनुमान लगा रहे हैं ये बात तो वही लोग बताएंगे, कई साल तो मैं कटऑफ रहा। आजम खान ने कहा कि मैंने कभी किसी के साथ बुरा नहीं किया। मेरी कलम किसी के लिए गलत नहीं चली। अखिलेश ने जो कहा है उस पर मैं क्या कह सकता हूं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 17 छात्राओं ने किया आश्रम के गंदे खेल का खुलासा, चैतन्यानंद सरस्वती फरार
 

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड