UP News: पहले दही में जहर खिलाया, नहीं मरा तो खिचड़ी में...' फिरोजाबाद में पत्नी ने प्रेमी संग मिल पति को उतारा मौत के घाट

फिरोजाबाद में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। उन्होंने ऑनलाइन जहर मंगवाया और पति को दही और खिचड़ी में मिलाकर दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Firozabad husband murdered
पति की हत्या | Image: Republic

Firozabad husband murdered: फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के गांव उलाऊ में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि रामढकेली ने टूंडला थाने में 24 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बेटे सुनील की मौत के लिए उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी।

पुलिस ने जब रामढकेली के घर पहुंची, तो वहां सास-बहू दोनों मिलीं। घर में तलाशी के दौरान जहर की पुड़िया मिली। पूछने पर पता चला कि ये जहर ऑनलाइन मंगवाया गया था। पुलिस को शशि के फोन में भी यादवेंद्र के मैसेज और कॉल डिटेल मिली। इसके बाद उन दोनों पर शक गहरा गया। 

आरोपियों का कबूलनामा

पुलिस ने गिरफ्तार करके दोनों से पूछताछ की, तब उन्होंने अपना जुर्म कबूला। पत्नी शशि ने बताया कि हम दोनों ने पति सुनील को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था। इसके लिए ऑनलाइन 150 रुपए का जहर भी मंगाया था। 13 मई को मैंने सुनील को दही में मिलाकर जहर दिया। दही खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। सास के साथ मिलकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि एक ही दिन में सुनील की तबीयत ठीक हो गई। इसके बाद अगले दिन 14 मई को उसे खिचड़ी में डालकर जहर दे दिया। इस बार पति की मौत हो गई। 

परिवार ने किया अंतिम संस्कार, बाद में हुआ शक 

शुरुआत में परिवार को शक नहीं हुआ और अंतिम संस्कार कर दिया गया। बाद में पिताा रामढकेली की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ। पुलिस जांच में तथ्य सत्य पाए गए। घटनास्थल से जहर मिली दही की कटोरी और कपड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों शशि और यादवेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें : छिपकलियों की घर में एंट्री करनी है बैन तो सिर्फ 5 रुपये में हो जाएगा काम

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड