Ayodhya Ravan Dahan: बॉलीवुड सितारों से सजी रामलीला, कुतुबमीनार से भी ऊंचा दशानन... फिर अयोध्या में इस बार क्यों नहीं होगा रावण दहन?

Ayodhya Ravan Dahan: विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, अयोध्या में 22 सितंबर से रामलीला का मंचन हो रहा है। इसमें कई बड़े कलाकार जैसे मनोज तिवारी, रवि किशन, बिंदू दारा सिंह, अवतार गिल, मिस यूनिवर्स इंडिया मणिका विश्वकर्मा और राकेश बेदी अपने-अपने किरदार को निभा रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ayodhya Ravan Dahan
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Meta AI

Ayodhya Ravan Dahan: देश भर में शारदीय नवरात्रि की धूम है। गांव से लेकर शहर तक, दुर्गा पंडाल बना हुआ है और माता रानी के सभी रूपों की पूजा की जा रही है। इस खास अवसर पर कई जगहों पर रामलीला का आयोजन किया गया है और दशहरे वाले दिन रावण दहन भी होगा।

इस बीच प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या से एक खबर सामने आई है। अयोध्या में रामलीला का शानदार मंचन किया जा रहा है। बॉलीवुड सितारों से यहां की रामलीला सजी हुई है और कई बड़े कलाकार इसमें अपने किरदार को निभा रहे हैं। लेकिन इस बीच बताया जा रहा है कि यहां कुतुबमीनार (करीब 237.8 फीट) से भी ऊंचा दशानन यानी रावण का पुतला बन रहा था, लेकिन उस पुतले का दहन नहीं होगा। आइए जानते हैं क्या है इसकी वजह 


गैर पारंपरिक और सुरक्षा की वजह से नहीं मिली अनुमति

 मालूम हो कि वर्ष 2020 से अयोध्या में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहल से रामलीला के मंचन का शुभारंभ हुआ था। तब से यहां पर हर नवरात्रि में रामलीला का मंचन होता है। इस बीच दशहरे वाले दिन रावण दहन का भी कार्यक्रम होता है, लेकिन यह इस बार नहीं हो पाएगा।

विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अयोध्या के जिला प्रशासन ने सुरक्षा कारणों तथा गैर पारंपरिक आयोजन का हवाला देते हुए इस बार रावण दहन के कार्यक्रम के लिए अनुमति देने से मना कर दिया है। एडीएम सिटी योगानंद पांडे ने बताया कि इस बार रावण दहन गैर पारंपरिक रूप से होने वाला था। इसलिए इसकी अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि यहां की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है।

Advertisement

240 फीट का बन रहा था रावण का पुतला

अयोध्या में 22 सितंबर से रामलीला का मंचन हो रहा है। इसे लोग 'अयोध्या की रामलीला' के नाम से भी जानते हैं। इसमें कई बड़े कलाकार जैसे मनोज तिवारी, रवि किशन, बिंदू दारा सिंह, अवतार गिल, मिस यूनिवर्स इंडिया मणिका विश्वकर्मा और राकेश बेदी अपने-अपने किरदार को निभा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, 2 अक्टूबर को दशहरे वाले दिन यहां भी रावण दहन का कार्यक्रम होना था। इसके लिए करीब 240 फीट ऊंचा रावण का पुतला भी बन रहा था, लेकिन प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण अयोध्या में रावण दहन नहीं होने की बात कही जा रही है। अयोध्या के पुलिस प्रशासन ने रावण दहन के लिए अनुमति देने से मना कर दिया है।  

Advertisement

ये भी पढ़ें - UP: मां का दर्द सुन पिघला CM योगी का कलेजा, कैंसर पीड़ित बेटे को फोरन कराया अस्पताल में भर्ती; कर दिया ये वादा

Published By:
 Amit Dubey
पब्लिश्ड