अपडेटेड 23 February 2025 at 19:38 IST

Akhilesh Yadav: अखिलेश को गुस्सा क्यों आया, बोले- मैं तो गंगा में नहा लिया, अब गंगा को किस पानी से धोओगे?

Kanpur News : रविवार को कानपुर पहुंचे अखिलेश यादव ने BJP पर तंज कसते हुए कहा कि "मैंने गंगा स्नान किया है, अब कैसे गंगा को धोओगे?"

Follow : Google News Icon  

UP News: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार प्रदेश सरकार पर निशाना साध रहे है। अखिलेश यादव हर मौके पर BJP सरकार पर निशाना साधते हुए नजर आ रहे हैं। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में अखिलेख यादव पवित्र सम्मान करने पहुंचे थे। इसके बाद से वो लगातार कुंभ प्रबंधन और पानी की स्वच्छता को लेकर सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।

रविवार को एक शादी समारोह में कानपुर पहुंचे अखिलेश यादव ने BJP पर तंज कसते हुए कहा कि "मैंने गंगा स्नान किया है, अब कैसे गंगा को धोओगे?" पिछले दिनों अखिलेश यादव कन्नौज में एक मंदिर के दर्शन करने गए थे। इसके बाद मंदिर परिसर को गंगाजल से धोया गया था। यूपी में BJP सरकार आने के बाद भी सीएम आवास को गंगाजल से धोया था। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा- "बीजेपी के लोगों ने मेरे जाने के बाद मंदिर को, मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धुलवाया। BJP वाले बताएं हमने तो गंगा में नहा लिया, अब गंगा कैसे धोगे तुम?"

'जो अपने काम में असफल होते हैं...'

इससे पहले शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साल 2029 तक राज्य की अर्थव्यवस्था को एक हजार अरब डॉलर किए जाने के सरकार के दावे पर तंज कसते हुए कहा था कि जो अपने काम में असफल होते हैं, वो लक्ष्य की समय-सीमा बदलते हैं। उन्होंने राज्य में BJP के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था, “2021 में भाजपाइयों ने कहा था कि 2024 तक यूपी की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी और अब 2025 में कह रहे हैं, 2029 में अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी। जनता को न इनके बीते कल के वादे पर विश्वास था, न आने वाले कल के दावे पर भरोसा है। झूठ भाजपा का पर्याय बन गया है।”

संगम के पानी पर बयान

महाकुंभ में संगम के पानी की गुणवत्ता को लेकर अखिलेश यादव ने केन्द्र और उत्तर प्रदेश की BJP सरकारों के बीच टकराव का दावा करते हुए गुरुवार को कहा कि अगर प्रदेश सरकार के दावे के अनुसार वहां का पानी स्वच्छ है तो पीने और खाना पकाने के लिये इसे BJP नेताओं के घरों में पहुंचाया जाए। सपा प्रमुख ने यह भी कहा कि गंगा नदी के पानी की गुणवत्ता को लेकर विरोध करने पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार क्या यह कहेगी कि दिल्ली वाले सनातनी नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: Rekha Gupta: फ्री की रेवड़ी बांटने में AAP सरकार ने खाली कर दिया खजाना? दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने किया बड़ा खुलासा

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 23 February 2025 at 19:31 IST