अपडेटेड 24 September 2024 at 13:50 IST

EXPLAINER/ अनुज के बाद फुरकान, अरबाज और अंकित में STF का अगला शिकार कौन? जानिए सुल्तानपुर डकैती की टाइमलाइन

सोमवार को अनुज प्रताप सिंह को उन्नाव के जिले में STF ने एनकाउंटर के दौरान मार गिराया। इसके पहले सुल्तानपुर में मंगेश यादव को STF ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था।

Follow : Google News Icon  
Sultanpur encounter
फुरकान, अरबाज और अंकित में STF का अगला शिकार कौन?nter | Image: R. Bharat

Sultanpur Robbery Case Update: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में 28 अगस्त को चौक इलाके में एक सर्राफा व्यापारी के शोरूम पर डकैती हुई। इस डकैती की वारदात को कुल 14 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। ज्वैलरी शोरूम में डकैती के बाद ये केस यूपी एसटीएफ के जिम्मे सौंपा गया। एसटीएफ ने इस केस में अब तक तीन आरोपियों (फुरकान, अरबाज और अंकित ) को छोड़कर सभी आरोपियों को या तो गिरफ्तार कर लिया या फिर एनकाउंटर में ढेर कर दिया। अब बड़ा सवाल ये है कि यूपी एसटीएफ का अगला शिकार इन तीनों आरोपियों में से कौन होगा?

सोमवार की सुबह अनुज प्रताप सिंह को उन्नाव के जिले में एसटीएफ ने एनकाउंटर के दौरान मार गिराया। इसके पहले सुल्तानपुर में मंगेश यादव को एसटीएफ ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। मंगेश के मारे जाने के बाद अखिलेश यादव ने सियासत करते हुए एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए थे। अनुज के एनकाउंटर के बाद एक बार फिर यूपी में सियासी पारा तेजी से चढ़ा है लोग विपक्ष से लगातार सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इस एनकाउंटर पर अखिलेश यादव अनुज के घरवालों से मिलने क्यों नहीं पहुंचे? क्या सिर्फ यादव अपराधी के एनकाउंटर पर उन्हें एनकाउंटर फेक लगता है? आइए आपको बताते हैं अबतक सुल्तानपुर डकैती कांड में क्या-क्या हुआ?


सुल्तानपुर डकैती कांड में अब तक क्या-क्या हुआ?

  • 28 अगस्त को हुई डकैती में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी 2 सितंबर की रात की थी। कोतवाली इलाके में सचिन सिंह, त्रिभुवन और पुष्पेंद्र सिंह को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। तीनों के पैर में गोली लगी थी। इसके बाद STF ने इस लूटकांड में शामिल मंगेश यादव को एनकाउंटर में मार गिराया था। मंगेश के पास से 5 किलो चांदी बरामद की गई थी।
  • फिर इनामी 4 बदमाशों को पकड़ा गया। इनके नाम दुर्गेश सिंह, विनय शुक्ला, अरविंद यादव, विवेक सिंह हैं। इनके पास से एक करीब डेढ़ किलो सोना बरामद किया। इसके बाद, डकैती की वारदात के मास्टरमाइंड विपिन सिंह ने  रायबरेली में सरेंडर किया था। विपिन के घर से एक किलो 218 ग्राम सोना बरामद किया था।
  • 20 सितंबर को सुल्तानपुर में अजय यादव नाम के एक बदमाश को पैर में गोली मारकर पुलिस ने पकड़ा था।
  • आज 23 सितंबर को तड़के एक और आरोपी अनुज सिंह को मार गिराया।
  • अभी 3 बदमाश (फुरकान, अरबाज और अंकित) फरार हैं। अब एसटीएफ के निशाने पर इन तीनों में से कौन होगा?


क्या था सुल्तानपुर डकैती मामला?

28 अगस्त 2024 को सुल्तानपुर के चौक इलाके की एक ज्वैलरी शॉप में कुछ बदमाश लूट के इरादे से आते हैं। बदमाशों ने इस दौरान अपने काम को अंजाम दिया और लूटमार कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि ज्वैलरी शोरूम में घुसने वाला पहला शख्स अनुज प्रताप सिंह ही था। सफेद शर्ट पहने हुए अनुज प्रताप सिंह ने ज्वैलरी शॉप के मालिक भरत सोनी और उनके बेटे को गन प्वाइंट पर ले लिया था और गैंग के साथ लूट कांड को अंजाम दे रहे थे। इस डकैती में कुल 14 बदमाश शामिल थे, जिसमें से अभी 3 की गिरफ्तारी होनी बाकी है। इसमें से अंकित, फुरकान और अरबाज पर भी एक-एक लाख रुपये के इनाम घोषित किए जा चुके हैं। वहीं एक और आरोपी मंगेश पहले ही एनकाउंटर में ढेर हो गया था। जबकि इस गैंग के सरगना विपिन सिंह ने रायबरेली कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

यह भी पढ़ेंः EXCLUSIVE/ अनुज प्रताप सिंह के एनकाउंटर पर विपक्ष क्यों मौन? सवाल पर भड़के एसटी हसन

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 24 September 2024 at 12:24 IST