'वोट बढ़ना अच्छी बात है लेकिन साजिश और षड्यंत्र से...', UP की नई ड्राफ्ट लिस्ट में वोटरों की संख्या में इजाफा पर बोले अखिलेश यादव

UP की नई ड्राफ्ट लिस्ट में वोटरों की संख्या में इजाफा पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने खुशी तो जताई मगर तंज कसने से भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने नई लिस्ट की परीक्षण करने की बात कही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
SP chief Akhilesh Yadav
UP की नई ड्राफ्ट लिस्ट में वोटरों की संख्या में इजाफा पर बोले अखिलेश यादव | Image: ANI

उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी है। नई सूची में राज्य के कुल मतदाताओं की संख्या 13.39 करोड़ से बढ़कर 13.58 करोड़ हो गई है। यानी करीब 18 लाख 84 हजार नए वोटर्स जुड़े हैं। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। अब  UP की नई ड्राफ्ट लिस्ट में वोटरों की संख्या में इजाफा पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई है।

नवदीप रिन्वा ने जानकारी दी है कि पिछली सूची की तुलना में इस बार राज्य में कुल 18 लाख 84 हजार मतदाताओं की वृद्धि हुई है।  उन्होंने ने यह भी बताया कि यूपी में रहने वाले लगभग 2 करोड़ 58 लाख नागरिक अभी मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं। निर्वाचन आयोग ने आम नागरिकों को अपनी मतदाता जानकारी जांचने और उसमें सुधार करने का पूरा अवसर प्रदान किया है। अब इस पर अखिलेश यादव ने क्या कहा है। आईए जानते हैं।

साजिश और षड्यंत्र से हमें सावधान रहना पड़ेगा-अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदू वोट कट गए हैं और उसके बाद ये बढ़ने का सिलसिला शुरु हो गया है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि भाजपा और उनके लोगों ने तैयारी कर ली है, बिहार के लोग, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ के लोगों के नाम वोटर लिस्ट में मिलेंगे। अभी हम भी परीक्षण कराएंगे। वोट बढ़ना अच्छी बात है लेकिन साजिश और षड्यंत्र से हमें सावधान रहना पड़ेगा क्योंकि चुनाव आयोग पर कई बार सवाल खड़े हुए हैं।"

नई ड्राफ्ट लिस्ट पर निर्वाचन अधिकारी ने क्या कहा?

वहीं, यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिन्वा ने कहा, "अगर आप हमारी मतदाता सूची या डेटाबेस को देखें, तो इसमें हर मतदाता के बारे में ये जानकारियां होती हैं: उनका नाम, रिश्ते का प्रकार, रिश्तेदार का नाम, उम्र या जन्म की तारीख, मकान नंबर और लिंग। हमारे डेटाबेस में धर्म, जाति या ऐसी ही अन्य कोई जानकारी नहीं होती है; इसलिए, हमारी मतदाता सूची का इस्तेमाल करके इन आधारों पर कोई विश्लेषण करना हमारे लिए असंभव है।

Advertisement

सोशल मीडिया के दावों पर उठाए सवाल

लगभग एक महीने पहले, एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने एक विश्लेषण किया, जिसमें दावा किया गया कि तरबगंज या पीलीभीत में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए आए ज्यादातर आवेदन एक खास धर्म के लोगों के थे। उन्होंने ऐसा विश्लेषण कैसे किया? इसी तरह, कुंदरकी में उपचुनाव के दौरान एक अखबार ने भी एक विस्तृत विश्लेषण किया। उन्होंने हर पोलिंग बूथ की जानकारी दी, जिसमें हटाए गए 430 नाम भी शामिल थे और बताया कि उनमें से कितने हिंदू थे, कितने मुस्लिम थे, आदि।

असल में, हमारी मतदाता सूची जो 'स्पेशल समरी रिवीजन' (SSR) के बाद 10 अप्रैल से उपलब्ध है उसे कोई भी डाउनलोड कर सकता है। उदाहरण के लिए, उत्तर प्रदेश में जैसे ही हमने मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी किया, एक अखबार ने विश्लेषण किया कि सूची से कितनी महिला मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।

Advertisement

हमारे पास धर्म के आधार पर कोई डेटा नहीं है- निर्वाचन अधिकारी

जब हमने इसकी जांच की, तो पता चला कि उन्होंने हमारे द्वारा जारी किए गए ड्राफ्ट को डाउनलोड किया था और खुद ही उसका विश्लेषण किया था।  हमारे पास धर्म के आधार पर कोई डेटा नहीं है। उत्तर प्रदेश में रहने वाले लगभग 2 करोड़ 58 लाख नागरिक अभी मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं।

यह भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश की नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, बढ़ गए 18 लाख 84 हजार वोटर

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड