प्रेमानंद महाराज की शरण में फिर पहुंचे विराट कोहली- अनुष्का शर्मा, सुबह-सुबह की मुलाकात, सादगी से जीता फैंस का दिल; VIDEO

Virat-Anushka in Vrindavan: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक बार फिर संत प्रेमानंद जी महाराज से उनके आश्रम पहुंच मुलाकात की है, जिसकी पहली झलक भी सामने आए। कपल ने फिर अपनी सादगी से लोगों के दिलों को जीता।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Virat Kohli- Anushka Sharma
संत प्रेमानंद जी महाराज से मिले विराट- अनुष्का | Image: X

Virat Kohli- Anushka Sharma in Vrindavan: स्टार कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आए दिन किसी न किसी वजह से लाइमलाइट का हिस्सा बने रहते हैं। बीते दिन कपल एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए, जहां उन्होंने सादगी से फैंस का दिल जीत लिया। अब विरुष्का एक बार फिर वृंदावन पहुंचे हैं। यहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की, जिसकी पहली झलक सामने आई है।

सुबह-सुबह आश्रम पहुंचे विरुष्का

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इससे पहले भी कई बार संत प्रेमानंद से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद ले चुके हैं। दोनों सोमवार (16 फरवरी) को ही वृंदावन पहुंच गए थे। जानकारी के अनुसार विराट-अनुष्का आज सुबह करीब 5.30 बजे प्रेमानंद जी के आश्रम पहुंचे और यहां करीब आधा से एक घंटा रुके।

इस दौरान दोनों का फिर सादगी भरा अंदाज देखने को मिला। विराट-अनुष्का प्रेमानंद जी के आश्रम में उनके भक्तों संग बैठे नजर आए और उनका सत्संग सुना। बताया जा रहा है कि उनके इस कार्यक्रम को बेहद गोपनीय रखा गया था। दोनों जिस होटल में ठहरे वहां उनका कमरा भी किसी दूसरे नाम से बुक कराया गया।

एयरपोर्ट लुक से बटोरीं सुर्खियां

इससे पहले दोनों के एयरपोर्ट लुक ने भी खूब चर्चाएं बटोरी थीं। बीते दिन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह ट्विनिंग करते नजर आए। जहां विराट कोहली व्हाइट शर्ट में लुक बेहद फॉर्मल था, जिसमें वह काफी स्मार्ट भी लग रहे थे। अनुष्का शर्मा ने प्रिंटेड कुर्ता-पलाजो पहने नजर आईं, जिसमें एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।

Advertisement

इस दौरान अनुष्का ने गले में तुलसी की माला भी पहनी थी, जिसने फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। उनकी सादगी और आस्था ने लोगों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर लोग कपल की सिंपलीसिटी की तारीफ करते नहीं थक रहे थे।

कब-कब संत प्रेमानंद की शरण में पहुंचे विराट और अनुष्का?

Advertisement

जनवरी 2023: पहली बार प्रेमानंद महाराज के आश्रम में उनसे मुलाकात की।
जनवरी 2025: अपने बच्चों (वामिका और अकाय) के साथ आश्रम पहुंचकर आशीर्वाद लिया।
मई 2025: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद, 13 मई 2025 को फिर से मुलाकात की।
दिसंबर 2025: वृंदावन में फिर से मुलाकात की।

यह भी पढे़ं: भारत की जीत पर अफगानिस्तान तक मना जश्न, खुशी में बलूच भी झूमे, करारी हार के बाद ये VIDEOS देख पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची!

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड