VIRAL VIDEO: बरेली में मुस्लिम युवकों की दबंगई, रेस्टोरेंट में खाया खाना, पैसे मांगने पर जमकर पीटा
बरेली में मुस्लिम युवकों को गुंडई की एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 15-20 लड़के एक रेस्टोरेंट के मैनेजर और उसके कर्मचारियों को बुरी तरह पीट रहे हैं।
- भारत
- 2 min read
उत्तर प्रदेश के बरेली में मुस्लिम युवकों को गुंडई की एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 15-20 लड़के एक रेस्टोरेंट के मैनेजर और उसके कर्मचारियों को बुरी तरह पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में रेस्टोरेंट के कर्मजारी जान की भीख मांग रहे हैं लेकिन ये सभी लड़के किसी की सुनने को तैयार नहीं हैं। ऐसा लग रहा है कि मानों उनके दिल में कानून या पुलिस का कोई डर नहीं है।
मामला बरेली का है, जहां मुस्लिम युवकों ने हिंदू रेस्टोरेंट संचालक और उसके कर्मचारियों को जमकर पीटा। आरोप है कि 3 से 4 मुस्लिम युवक बीती देर रात खाना खाने के लिए थाना प्रेमनगर क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट पर पहुंचे और जमकर खाना खाया और वहां से जाने लगे। युवकों को बिना बिल दिए जाता देख रेस्टोरेंट के मैनेजर ने जब रुपए मांगे तो वो हाथापाई पर उतर आए और इसी बीच अपने 15 से 20 लोगों को फोन कर बुला लिया।
मुस्लिम युवकों ने रेस्टोरेंट के मैनेजर और कर्मचारियों को पीटा
पहले तो मुस्लिम युवकों ने मैनेजर से मारपीट की और जब उनके और साथी भी आ गए तो उन्होंने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को भी लात, घूसों और बेल्टों से पीटा। रेस्टोरेंट का स्टाफ दरिंदों से रहम की भीख मांग रहा था लेकिन वो किसी की सुनने को तैयार नहीं थी। आस-पास के लोगों ने भी उन्हें मार-पीट न करने को कहा लेकिन उन्होंने किसी की न सुनी और मारपीट कर मौके से फरार हो गए । इसी बीत वहां मौजूद किसी शख्स ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।
Advertisement
3 आरोपी हिरासत में, बाकी की तलाश जारी- पुलिस
घटना पर एसपी सिटी मानुष पारीख ने कहा है कि थाना प्रेमनगर क्षेत्रांतर्गत कुछ व्यक्तियों द्वारा बिल के पैसों को लेकर कैफे संचालक एवं उसके स्टाफ के साथ मारपीट करने की सूचना पर थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0 456/24 धारा 191(2) /333 /115(2) /352 /324(4) बनाम अर्श रजा एवं 20-25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध पंजीकृत कर 03 लोगों को हिरासत में लेकर की जा रही पुलिस कार्यवाही की बात कही है।