महाकुंभ के दौरान UP में वाहनों को टोल मुक्त किया जाना चाहिए, बोले अखिलेश

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को महाकुंभ के दौरान जाम के संकट से उबरने और यात्रा बाधा दूर करने के लिए सरकार को राज्य में वाहनों को टोल मुक्त करने की सलाह दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Akhilesh Yadav
महाकुंभ के दौरान UP में वाहनों को टोल मुक्त किया जाना चाहिए, बोले अखिलेश | Image: Facebook

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को महाकुंभ के दौरान जाम के संकट से उबरने और यात्रा बाधा दूर करने के लिए सरकार को राज्य में वाहनों को टोल मुक्त करने की सलाह दी।

सपा प्रमुख ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा

सपा प्रमुख ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा “महाकुंभ के अवसर पर उत्तर प्रदेश में वाहनों को टोल मुक्त किया जाना चाहिए, इससे यात्रा में बाधा कम होगी और जाम का संकट भी।” उन्होंने लिखा, “जब फ़िल्मों को मनोरंजन कर मुक्त किया जा सकता है तो महाकुंभ के महापर्व पर गाड़ियों को कर मुक्त क्यों नहीं?”

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण प्रयागराज की ओर जाने वाली सड़कों पर लंबा जाम लग रहा है।

ये भी पढ़ें - Manipur: इंफाल पश्चिम जिले से 3 उग्रवादी गिरफ्तार, अधिकारी ने दी जानकारी

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड