Varanasi: मंदिरों से साईं बाबा की प्रतिमा हटाने का मामला, पुलिस ने शख्स को हिरासत में लिया

शख्स ने अब तक 14 मंदिरों से साईं बाबा की मूर्ति हटाई थीं। उसने कहा था कि बाकी कुल 50 और मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियां हटाई जाएंगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sai Baba's idols were removed from many temples in Varanasi
वाराणसी के मंदिरों से हटाई गईं साईं बाबा की मूर्तियां | Image: x

Varanasi News: वाराणसी के विभिन्न मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियां हटाने वाले एक कथित हिंदूवादी संगठन के प्रमुख को बुधवार की देर रात पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस उपायुक्त गौरव बंसवाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि हिंदूवादी संगठन ‘सनातन रक्षक दल’ के मुखिया अजय शर्मा को बुधवार को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया गया है। 

शर्मा ने बुधवार को बताया था कि वह लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर सहित अब तक 14 मंदिरों से साईं बाबा की मूर्ति हटा चुका है। बाकी कुल 50 और मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियां हटाई जाएंगी।

वाराणसी में ‘सनातन रक्षक दल’ द्वारा लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर से साईं बाबा की मूर्ति हटाये जाने के बाद बुधवार को वाराणसी के साईं भक्तों और साईं मंदिर के प्रबंधकों ने बैठक कर नाराजगी जताई थी।

श्री साई मंदिर के प्रबंधन से जुड़े अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि वाराणसी के साईं मंदिर के प्रबंधकों और भक्तों ने बैठक कर साईं मंदिरों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। श्रीवास्तव ने बताया कि इस तरह के कृत्य से वाराणसी और देश का माहौल खराब हो सकता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर से साईं बाबा की मूर्ति हटाये जाने की जानकारी हमें सोशल मीडिया से प्राप्त हुई है। अगर किसी को साईं बाबा की मूर्ति लगाने से आपत्ति है तो वे साईं बाबा की मूर्ति को उन्हें सौंप दें, उनका अनादर नहीं करें।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'हवस के मौलवी' वाले बयान पर SP नेता ST हसन का पलटवार, बोले-'बाबा बागेश्वर को मौलवी और पुजारी में...'

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड